फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Winter Makeup Tips: सर्दियों में शादी अटैंड करनी है तो मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 25 Jan 2025 04:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 25 Jan 2025 04:17 PM IST
सार

सर्दियों में शादी अटेंड करने के लिए मेकअप करते समय कुछ खास टिप्स ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है ताकि आपका लुक न केवल परफेक्ट हो, बल्कि आपकी त्वचा भी सर्दी के मौसम में हेल्दी और ग्लोइंग दिखे। 

विज्ञापन
Winter Makeup Tips in hindi how to do makeup in winters
सर्दियों में शादी अटैंड करनी है तो मेकअप करते समय इन बातों का रखें ध्यान - फोटो : instagram

Winter Makeup Tips: सार्दियों का सीजन चल रहा है, जिसकी धूम आपको अपने आस-पास देखने को मिलती होगी। आपके भी आस-पास में कहीं न कहीं शादी अवश्य होगी। खासतौर पर अभी जब जनवरी का महीना चल रहा है तो इस मौसम में लोग शादियां करना काफी पसंद करते हैं, क्योंकि इस मौसम में तैयार होने से लेकर कई चीजों में काफी आराम मिलता है।



यदि आपको भी इस मौसम में कुछ किसी की शादी अटैंड करनी है तो तैयार होते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखें। यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देंगे जो सर्दियों में मेकअप करते वक्त काम आएंगी। इन टिप्स को फॉलो करने के बाद आपका न सिर्फ लुक अच्छा दिखेगा, बल्कि त्वचा में भी ताजगी रहेगी। 

Winter Makeup Tips in hindi how to do makeup in winters
हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर है जरूरी - फोटो : Adobe stock

हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर है जरूरी

सर्दियों में त्वचा को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में मेकअप लगाने से पहले अपनी त्वचा को अच्छे से मॉइस्चराइज करें। एक अच्छा हाइड्रेटिंग मॉइस्चराइजर या प्राइमर का इस्तेमाल करें जो त्वचा को नमी दे और मेकअप को लंबे समय तक सेट करने में मदद करे। 

Winter Makeup Tips in hindi how to do makeup in winters
प्राइमर का इस्तेमाल करें - फोटो : Adobe stock

प्राइमर का इस्तेमाल करें

सर्दियों में त्वचा ड्राई और पैची हो सकती है, इसलिए एक अच्छा प्राइमर जरूरी है। यह आपकी त्वचा को स्मूथ बनाएगा और मेकअप को लंबे समय तक सेट रखेगा। हाइड्रेटिंग प्राइमर का इस्तेमाल करें ताकि त्वचा की ड्रायनेस कम हो और फाउंडेशन अच्छे से लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Winter Makeup Tips in hindi how to do makeup in winters
लिक्विड या क्रीमी फाउंडेशन - फोटो : Adobe stock

लिक्विड या क्रीमी फाउंडेशन

सर्दियों में पाउडर फाउंडेशन के बजाय लिक्विड या क्रीमी फाउंडेशन का चुनाव करें। यह त्वचा को सॉफ्ट और फुल-फ्लेड लुक देगा। क्रीमी फाउंडेशन ड्रायनेस को कवर करता है और त्वचा को एक नाजुक चमक भी देता है।

विज्ञापन
Winter Makeup Tips in hindi how to do makeup in winters
ब्लश और हाइलाइटर का सही इस्तेमाल - फोटो : instagram

ब्लश और हाइलाइटर का सही इस्तेमाल

शादी के मेकअप में ब्लश और हाइलाइटर का बहुत बड़ा रोल होता है। सर्दियों में ज्यादा ग्लिटर या मेटलिक हाइलाइटर के बजाय हल्के और गोल्ड जैसे हाइलाइटर्स का इस्तेमाल करें, ताकि आपकी त्वचा में प्राकृतिक ग्लो दिखे। ब्लश को थोड़ा क्रीमी या क्रीम-टू-पाउडर फॉर्म में चुनें, ताकि सर्दी में गालों पर सूखा और पैच न दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed