फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coconut Oil Side Effect: आप भी लगाते हैं नारियल का तेल तो इस्तेमाल से पहले रखें इन बातों का ध्यान

Sat, 21 Sep 2024 09:43 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 21 Sep 2024 09:43 AM IST
सार

अगर आप भी बिना किसी विशेषज्ञ की राय के चेहरे पर नारियल तेल का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इससे बचना चाहिए। यहां हम बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. 

विज्ञापन
Side Effect of coconut oil in hindi these people should avoid use coconut oil
इन लोगों को त्वचा पर नहीं करना चाहिए नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : Amar Ujala

Coconut Oil Side Effect: अक्सर आपने अपने घर के बड़ों को ये कहते सुना होगा कि यदि मौसम बदल रहा है और त्वचा का रूखापन बढ़ रहा है तो बिना सोचे नारियल के तेल को त्वचा पर लगा लो। ये एक प्राकृतिक तेल होता है, जिसे सूखे हुए नारियल का इस्तेमाल करके तैयार किया जाता है। ऐसे में बहुत से लोग मॉइस्चराइजर की जगह इसी का इस्तेमाल करते हैं। वैसे तो इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा को काफी फायदा हो सकता है लेकिन ये बहुत ही कम लोगों को पता होता है इसके इस्तेमाल से त्वचा खराब भी हो सकती है।



नारियल तेल कई लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को इसे त्वचा पर लगाने से बचना चाहिए। अगर आप बिना विशेषज्ञ की सलाह के नारियल तेल का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करेंगे तो ये नुकसानदायक साबित हो सकता है। यहां हम बताने जा रहे हैं कि किन लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 

Side Effect of coconut oil in hindi these people should avoid use coconut oil
इन लोगों को त्वचा पर नहीं करना चाहिए नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : iStock
तैलीय त्वचा वाले लोग

अगर आपकी त्वचा काफी ज्यादा तैलीय है तो नारियल तेल के इस्तेमाल से आपको बचना चाहिए। दरअसल, नारियल तेल में कॉमेडोजेनिक होता है, जिसका मतलब है कि ये तेल आपकी त्वचा के रोमछिद्रों को बंद कर सकता है। इससे मुंहासे होने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
  

 

Side Effect of coconut oil in hindi these people should avoid use coconut oil
इन लोगों को त्वचा पर नहीं करना चाहिए नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : iStock
मुंहासों की समस्या से ग्रस्त लोग

अगर आपकी त्वचा पर पहले से ही मुंहासे हैं तो नारियल तेल लगाने से यह समस्या और बढ़ सकती है क्योंकि यह छिद्रों को बंद कर सकता है। ऐसे में नारियल तेल का इस्तेमाल कतई न करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Side Effect of coconut oil in hindi these people should avoid use coconut oil
इन लोगों को त्वचा पर नहीं करना चाहिए नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : iStock
एलर्जी से परेशान लोग

बहुत से लोगों को त्वचा पर एलर्जी काफी जल्दी हो जाती है। ऐसे में इन लोगों को भी नारियल तेल इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बिना पैच टेस्ट के इसके इस्तेमाल से खुजली, लालिमा, जलन या सूजन हो सकती है। एलर्जी का संदेह हो तो पैच टेस्ट करना बेहतर होता है।

 

विज्ञापन
Side Effect of coconut oil in hindi these people should avoid use coconut oil
इन लोगों को त्वचा पर नहीं करना चाहिए नारियल तेल का इस्तेमाल - फोटो : iStock

सभी त्वचा के लिए नहीं होता सही

इन बातों से ये पता लगता है कि सभी प्रकार की त्वचा के लिए नारियल तेल का उपयोग उपयुक्त नहीं होता। विशेष रूप से तैलीय या संवेदनशील त्वचा वालों के लिए यह समस्या खड़ी कर सकता है। इसलिए, नारियल तेल का उपयोग करते समय सावधानी बरतनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपकी त्वचा और बालों की आवश्यकताओं के अनुसार इसका सही ढंग से उपयोग किया जाए।

डिसक्लेमर : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला इस लेख में दी गई जानकारी को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। त्वचा संबंधी किसी भी तरह की अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed