फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Side Effect Of Lipstick: रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान, जिनके बारे में हर महिला को पता होना चाहिए

Fri, 20 Sep 2024 01:35 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 20 Sep 2024 01:35 PM IST
सार

अगर आप भी हमेशा लिपस्टिक लगाकर रखना पसंद करती हैं, तो पहले इसके नुकसान जान लें। 

विज्ञापन
side effects of lipstick on lips in hindi lipstick lagane ke kya nuksan hain
रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : अमर उजाला

Side Effect Of Lipstick: लिपस्टिक एक ऐसा मेकअप प्रोडक्ट है, जो आपको हर उम्र की महिला के पास मिल जाएगा। कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर दफ्तर जाने वाली महिलाएं तक अपने बैग में कई रंगों की लिपस्टिक रखना पसंद करती हैं। लिपस्टिक को आउटफिट के अलावा मेकअप के साथ भी मैच किया जाता है।



आजकल के समय में तो लड़कियां भले ही पूरा मेकअप न करें, लेकिन वो बिना लिपस्टिक लगाए कभी घर से बाहर नहीं निकलतीं। पर, क्या आप जानती हैं, कि हमेशा लिपस्टिक लगाए रखने से आपके होंठों को काफी नुकसान पहुंच रहा है।

ऐसे में अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जो हमेशा लिपस्टिक लगाकर रखना पसंद करती हैं, तो पहले इसके नुकसान जान लें। इन नुकसानों के बारे में हर महिला को पता होना चाहिए, ताकि वो अपने होंठों पर इसका गलत प्रभाव पड़ने से रोक सकें। ऐसा करने से आपके होंठों की चमक बरकरार रहेगी। 

side effects of lipstick on lips in hindi lipstick lagane ke kya nuksan hain
रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

होंठों पर रूखापन

अगर आप रोजाना, हर समय लिपस्टिक लगाकर रखती हैं, तो इसमें मौजूद केमिकल्स होंठों की नमी छीन सकते हैं। इससे होंठ सूख सकते हैं, फट सकते हैं और उनमें जलन हो सकती है। ऐस में कोशिश करें कि हर समय लिपस्टिक न लगाएं। 

side effects of lipstick on lips in hindi lipstick lagane ke kya nuksan hain
रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

प्राकृतिक रंग होगा प्रभावित

हमेशा लिपस्टिक लगाए रखने से होंठों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ सकता है। इसका कारण है कि लिपस्टिक में तमाम तरह के केमिकल्स होते हैं, जो होंठों के रंग को प्रभावित कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of lipstick on lips in hindi lipstick lagane ke kya nuksan hain
रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

एलर्जी का है खतरा

कई बार ऐसा होता है कि होंठ न सिर्फ सूखने लगते हैं, बल्कि उनपर एलर्जी का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि हमेशा लिपस्टिक न लगाएं और अगर लगा रहे हैं तो इसकी क्वालिटी का खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन
side effects of lipstick on lips in hindi lipstick lagane ke kya nuksan hain
रोजाना लिपस्टिक लगाने के 5 बड़े नुकसान - फोटो : Adobe stock

होंठों पर काले धब्बे

ज्यादा लिपस्टिक लगाने से होंठों पर काले धब्बे पड़ने लगते हैं, जो देखने में काफी खराब लगते हैं। इन धब्बों की वजह से ही होंठों की त्वचा काली पड़ने लगती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed