फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काजल लगाते समय इन गलतियों की वजह से हो जाता है फीका, ये टिप्स आएंगे काम

Mon, 18 Jan 2021 05:30 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 Jan 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
simple hacks to stop smudging kajal and look fresh all day
eye - फोटो : insatgram

आंखों को सुंदर दिखाने में काजल का अहम योगदान होता है। कजरारे नैन चेहरे की सुंदरता बढ़ा देते हैं। लेकिन बहुत सारी लड़कियों के साथ अक्सर देखा गया है कि वो घर से तो काजल अच्छे से लगाकर निकलती हैं। लेकिन कुछ ही वक्त बाद या तो काजल फैल जाता है। या फिर फीका नजर आने लगता है। जिसकी वजह से चेहरे का लुक डल दिखने लगता है। अगर आपके साथ ही इस तरह की समस्या है और काजल वाटरलाइन के बाहर निकलकर लगने लगता है तो कुछ टिप्स को ध्यान में रखें। जिनकी मदद से काजल को फीका होने या फैलने से रोका जा सकता है। 

simple hacks to stop smudging kajal and look fresh all day
eye - फोटो : insatgram

काजल के फैल जाने का सबसे बड़ा कारण ऑइली स्किन होती है। जिसकी वजह से काजल फैल कर मेकअप बिगाड़ देता है। इसलिए काजल लगाने से पहले चेहरे और आंख के आसपास के हिस्से को अच्छे से धो लें। इसके बाद कॉटन के कपड़े से अच्छे से पोछ लें।

simple hacks to stop smudging kajal and look fresh all day
eye shadow

एक बार आंख के आसपास का हिस्सा सूख जाए तो उस पर मॉइश्चराइजर न लगाएं। अगर आपको पता है कि वहां की स्किन ऑइली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
simple hacks to stop smudging kajal and look fresh all day
eye - फोटो : Pixabay

आंखों पर काजल लगाने के पहले उस हिस्से पर फेस पाउडर लगाएं। ऐसा करने से अतिरिक्त ऑइल पाउडर सोख लेगा और काजल लंबे समय तक टिका रहेगा।

विज्ञापन
simple hacks to stop smudging kajal and look fresh all day
eye - फोटो : insatgram

काजल खरीदते समय अच्छे ब्रांड का काजल खरीदना  चाहिए जो लंबे समय तक टिकता हो और स्मज प्रूफ हो। भले ही ये थोड़ा महंगा होगा लेकिन इसे बार-बार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और आप इसे काफी समय तक इस्तेमाल कर सकेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed