फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: चाहिए अनुष्का शर्मा जैसी खिली-खिली त्वचा तो संतरे के छिलके से घर पर तैयार करें स्क्रब और टोनर

Tue, 21 Nov 2023 05:21 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 21 Nov 2023 05:21 PM IST
सार

अगर आपको भी अनुष्का शर्मा के जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो इसके लिए आप घर पर ही संतरे के छिलके की मदद से टोनर और स्क्रब बना सकते हैं।

विज्ञापन
Skin Care for get skin like Anushka Sharma how to make toner and scrub at home
Skin Care - फोटो : social media

Skin Care: सर्दियों का मौसम आते ही त्वचा में कई तरह के बदलाव दिखाई देने लगते हैं। बहुत से लोगों की त्वचा काफी ड्राई हो जाती है, ऐसे में त्वचा का खास ध्यान रखना पड़ता है। इसी मौसम में ऐसे फल भी बाजार में आ जाते हैं, जिसके सेवन से त्वचा को कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हीं में संतरा शामिल है।



संतरा खाने से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। ऐसे में हर कोई संतरा खिलाने के बाद उसके छिलके को फेंक देता है, पर क्या आप जानते हैं कि संतरे के छिलके से आप खिली-खिली त्वचा भी पा सकते हैं।

दरअसल, संतरे के छिलके में विटामिन सी ,फोलेट, एंटीऑक्सीडेंट, पॉलीफेनॉल जैसे गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को ग्लोइंग बनाने में सहायक होते हैं। ऐसे में हर किसी को संतरे के छिलके का इस्तेमाल अपनी त्वचा पर करना चाहिए। अगर आपको अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जैसी ग्लोइंग स्किन चाहिए तो घर पर ही संतरे के छिलके से टोनर और स्क्रब बनाएं। इससे कोई साइड इफेक्ट भी नही होगा। 

Skin Care for get skin like Anushka Sharma how to make toner and scrub at home
Skin Care - फोटो : Pixabay

ऐसे तैयार करें टोनर

संतरे के छिलके से टोनर बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को एक गिलास पानी में उबाल लें। जैसे ही ये उबलने लगे तो इसमें पुदीने की पत्तियां भी डाल दें। लगभग 10 मिनट इसे उबालने के बाद गैस को बंद कर दें। अब इस पानी को ठंडा होने दें और स्प्रे बोतल में भर कर रख लें। 

Skin Care for get skin like Anushka Sharma how to make toner and scrub at home
Skin Care

ऐसे करें इस्तेमाल

इसका इस्तेमाल आपको सोने से पहले करना है। सोने से पहले सबसे पहले अपने चेहरे को सही से धो लें फिर इस टोनर को चेहरे पर स्प्रे करें। इससे आपके चेहरे पर निखार आने लगेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care for get skin like Anushka Sharma how to make toner and scrub at home
Skin Care

ऐसे बनाएं स्क्रब

स्क्रब बनाने के लिए सबसे पहले संतरे के छिलके को धोकर अलग रख लें। इसे आपको काफी अच्छे से सुखाना है। अब इसी मिक्सी में दरदरा पीस लें। इस पाउडर को आप एक डिब्बे में भर कर रख लें।

विज्ञापन
Skin Care for get skin like Anushka Sharma how to make toner and scrub at home
Skin Care

ऐसे करें इस्तेमाल

इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एक बाउल में इस पाउडर को लें और उसमे थोड़ा सा शहद और दूध मिलकर इसका पेस्ट तैयार करें और अपनी स्किन पर लगाएं। इससे हल्के हाथों से स्क्रब करें और कुछ समय के बाद चेहरा धो लें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed