फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: महंगे फेस सीरम को छोड़ घर पर तैयार करें ये ब्यूटी प्रोडक्ट, चेहरे की कई परेशानियों से मिलेगी राहत

Fri, 27 Oct 2023 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Oct 2023 09:45 AM IST
सार

अगर आपको बाजार में मिलने वाले फेस सीरम इस्तेमाल करने से डर लगता है तो आप घर पर ही दो चीजों के इस्तेमाल से सीरम बना सकते हैं। 

विज्ञापन
Skin Care How To Make Face Serum For Glowing Skin home in hindi
Serum

Skin Care: हर कोई ये चाहता है कि बदलते मौसम में भी उनकी त्वचा हमेशा खिली-खिली रहे। इसके चलते त्वचा का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर इस बदलते मौसम में त्वचा का सही से ध्यान नहीं रखा जाए तो इसका असर आपके चेहरे पर दिखाई देने लगता है। चेहरे पर कई तरह के दाग-धब्बे और पिंपल्स दिखने लगते हैं। इन सभी चीजों से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मिलने वाले फेस सीरम का इस्तेमाल करते हैं।



वैसे तो ये फेस सीरम स्किन को कई तरह के लाभ पहुंचाते हैं लेकिन बहुत से लोगों को ये सूट नहीं करते। जिस वजह से उनके चेहरे पर कई तरह की परेशानियां सामने आती रहती हैं। लोग इसी वजह से केमिकल बेस्ड सीरम इस्तेमाल करने से डरते हैं।

इसी के चलते आज के लेख में हम आपको एक ऐसे फेस सीरम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसको बनाने के लिए आपको बस दो चीजों की जरूरत पड़ेगी। इसका असर आपको कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।

Skin Care How To Make Face Serum For Glowing Skin home in hindi
beetroot - फोटो : pixa

इन चीजों के इस्तेमाल से बनाएं सीरम

  • एक बीटरूट
  • एक गाजर
  • बादाम का तेल 
  • गुड़हर की पत्तियां
Skin Care How To Make Face Serum For Glowing Skin home in hindi
चुकंदर - फोटो : Pixabay

सीरम बनाने की विधि

घर पर फेस सीरम बनाने के लिए सबसे पहले आधा बीटरूट यानी चुकंदर लें और उसका छिलका निकाल कर उसे कद्दूकस कर लें। इसके बाद गाजर का भी छिलका निकाल कर इसे कद्दूकस कर लें। अब एक कटोरी लें और इसमें चुकंदर और गाजर को बराबर मात्रा में लेकर मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care How To Make Face Serum For Glowing Skin home in hindi
Skin care

इसके बाद खुशबू के लिए इसमें गुड़हल की पत्तियां डालें। अब इस मिश्रण के बराबर मात्रा में बादाम का तेल मिला लें। इसके बाद इसे आप चाहें तो इसे एक सप्ताह तक तेज धूप में रखें।

विज्ञापन
Skin Care How To Make Face Serum For Glowing Skin home in hindi
skin - फोटो : istock

अगर आपको ये तुरंत तैयार करना है तो एक कड़ाही में आधा कप पानी डालें। इसके बाद इसके बीच में एक कपड़ा तय करके रख दें। इसके बाद कपड़े पर कटोरी में रखे मिश्रण को चम्मच से हिलाते रहें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed