फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा को रखना है स्वस्थ तो घर पर ऐसे तैयार करें फेस मिस्ट

Tue, 31 Oct 2023 11:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 31 Oct 2023 11:02 AM IST
सार

अगर आप सर्दियों में अपनी त्वचा को स्वस्थ रखना चाहती हैं तो सर्दियों की शुरुआत में ही घर पर फेस मिस्ट बनाकर तैयार कर लें। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to make Face Mist at home in hindi
Skin Care Tips - फोटो : instagram
Skin Care Tips: मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। जैसे-जैसे मौसम बदलता है, वैसे-वैसे खाने-पीने से लेकर रहन-सहन तक में काफी बदलाव सा आ जाता है। मौसम के बदलाव में सबसे ज्यादा त्वचा को खास तरह के स्किन केयर की जरूरत होती है।


अगर शुरुआती दिनों में त्वचा का ध्यान रख लिया जाए तो सर्दियों में भी त्वचा काफी स्वस्थ रहती है। त्वचा को सर्दियों में हाइड्रेट रखने के लिए लोग फेस मिस्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन बहुत से लोगों को बाजारों में मिलने वाले केमिकल वाले फेस मिस्ट इस्तेमाल करने से डर लगता है।

ऐसे में आज हम आपको घर पर फेस मिस्ट बनाने का सही तरीका बताएंगे। फेस मिस्ट का इस्तेमाल त्वचा को तरोताजा रखने के लिए किया जाता है। इसको घर पर बनाना बेहद आसान है। आइए आपको घर पर फेस मिस्ट बनाना बताते हैं, ताकि आप केमिकल वाले मिस्ट से छुटकारा पा सकें। 
Skin Care Tips how to make Face Mist at home in hindi
Skin Care Tips

ग्रीन टी फेस मिस्ट

अगर आपकी त्वचा काफी ऑयली है और उस पर कई मुंहासे हैं तो ग्रीन टी फेस मिस्ट आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। इसके इस्तेमाल से पिंपल्स की समस्या भी खत्म होती है। 

Skin Care Tips how to make Face Mist at home in hindi
Skin Care Tips - फोटो : social media

इसे बनाने का तरीका

इसके लिए आधा कप पानी में ग्रीन टी बैग डालें और इस पानी को ठंडा होने दें। जब ये ठंडा हो जाए तो इसमें दो से तीन चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भर दें। इसे फ्रिज में रखकर आप एक हफ्ते तक इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरा धोने के बाद इसे चेहरे पर स्प्रे करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care Tips how to make Face Mist at home in hindi
Skin Care Tips - फोटो : Pixabay

खीरा फेस मिस्ट

जिस तरह से खीरे का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है, ठीक उसकी तरह ही इससे बना फेस मिस्ट भी त्वचा की कई परेशानियों को दूर करता है। इससे त्वचा लंबे समय तक हाइड्रेट रहती है। 

विज्ञापन
Skin Care Tips how to make Face Mist at home in hindi
Skin Care Tips - फोटो : istock

इसे बनाने का तरीका

अगर आप घर पर इसे बनाना चाहते हैं तो एक खीरा लेकर इसे सबसे पहले पीस लें। इसके बाद खीरे का रस निकालकर इसमें 6 से 8 बूंदे एसेंशियल ऑयल की बूंदे मिलाएं। इसके साथ ही इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब एक स्प्रे बोतल में भरकर आप इसका इसका इस्तेमाल हर रोज सुबह कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed