फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा, चेहरे के पुराने दाग भी होंगे गायब

Sat, 11 May 2024 09:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 11 May 2024 09:39 AM IST
सार

अगर आप अपने चेहरे के पुराने दाग-धब्बों को गायब करना चाहती हैं, तो घर पर बना फेस सीरम इसमें आपकी मदद करेगा। 

विज्ञापन
Skin Care tips how to make face serum at home in hindi
घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा - फोटो : iStock

Skin Care: गर्मियों के इस मौसम में चेहरे का खास ध्यान रखना पड़ता है। अगर त्वचा का ध्यान न रखा जाए तो धूप की वजह से त्वचा डल हो जाती है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए ज्यादातर महिलाएं पार्लर जाकर स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती है। इसके साथ-साथ बाजार में कई ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट आते हैं जो चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने में मददगार रहते हैं। बाजार में मिलने वाले कई प्रोडक्ट्स में केमिकल भी पाए जाते हैं, जो कई बार चेहरे को नुकसान भी पहुंचाते हैं। ऐसे में लोगों को घरेलू प्रोडक्ट ज्यादा भरोसेमंद लगते हैं।



खासतौर पर जब बात आती है चेहरे को चमकाने की तो उसमें फेस सीरम काफी काम आता है। इस फेस सीरम को आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकती हैं। इसे बनाना काफी आसान है और इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लेख में हम आपको होममेड सीरम के फायदे भी बताने जा रहे हैं। 

Skin Care tips how to make face serum at home in hindi
घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा - फोटो : iStock

फेस सीरम बनाने की विधि

घर पर फेस सीरम बनाना काफी आसान है। इसके लिए आपको एलोवेरा जेल, गुलाब जल, ग्लिसरीन, विटामिन ई कैप्सूल की जरूरत पड़ेगी। सीरम बनाने के लिए अब सबसे पहले एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें और उसमें विटामिन ई का कैप्सूल और गुलाब जल मिला लें। आखिर में इसमें थोड़ी सी ग्लिसरीन मिलाएं और इसे साफ कंटेनर में स्टोर करके रख लें। 

Skin Care tips how to make face serum at home in hindi
घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा - फोटो : iStock

इस्तेमाल करने का सही तरीका

अगर आप चाहते हैं कि सीरम आपके चेहरे पर अच्छा असर दिखाए तो इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। अगर आप गंदे चेहरे पर सीरम इस्तेमाल करेंगे तो इसका असर नहीं दिखेगा।  चेहरा धोने के बाद हाथ में सीरम लेकर उससे चेहरे पर अच्छी तरह से मसाज करें। ध्यान रखें कि मसाज करते वक्त आपके हाथ टाइट नहीं होने चाहिए।

अगर आप टाइट हाथ से मसाज करेंगे तो इससे त्वचा में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। मसाज करने के बाद इसे ऐसे ही रहने दें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर दिखाई देने लगेगा। इससे आपकी त्वचा को कई फायदे होते हैं, आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Skin Care tips how to make face serum at home in hindi
घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा - फोटो : iStock

स्किन को रखता है हाइड्रेट

सीरम के इस्तेमाल से आपकी त्वचा पूरे दिन हाइड्रेट रहती है। इसके अलावा सीरम के इस्तेमाल से त्वचा को पोषण की प्राप्ति होती है। 

विज्ञापन
Skin Care tips how to make face serum at home in hindi
घर पर बना फेस सीरम दमकाएगा आपकी त्वचा - फोटो : iStock


डार्क सर्कल करता है दूर

अगर आप आंखों के नीचे सही से सीरम का इस्तेमाल करेंगे तो इससे डार्क सर्कल की समस्या में भी कमी आती है। ऐसे में सीरम का इस्तेमाल नियमित रूप से करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed