फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wrinkles: कम उम्र में ही ढीली हो रही है त्वचा और आ रही है झुर्रियां, इन घरेलू उपायों को कर चेहरे पर लाएं ग्लो

Thu, 23 Jan 2025 01:13 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 23 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

बता दें कि झुर्रियां आने के पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिनमें पोषण की कमी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, पानी कम पीना, स्मोकिंग और स्ट्रेस आदि शामिल है। इस वजह से आपका चेहरा वक्त से पहले ही बेजान नजर आता है।

विज्ञापन
Skin is getting loose and wrinkles are appearing at a young age use these home remedies Disprj
चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock

जब भी उम्र बढ़ती है तो स्किन पर झुर्रियां आना और फाइन लाइन्स आना बहुत ही स्वाभाविक सी बात है। हालांकि, कोरोना के बाद लोगों का शरीर काफी कमजोर हो गया है। कम उम्र में बालों का सफेद होना और चेहरे पर झुर्रियां आना बहुत ही आम हो गया है, लेकिन यह लगातार लोगों की चिंता का भी कारण बनते जा रहा है। बता दें कि इसके पीछे कई बड़े कारण हो सकते हैं, जिनमें पोषण की कमी, गलत खानपान, खराब जीवनशैली, पानी कम पीना, स्मोकिंग और स्ट्रेस आदि शामिल है। इस वजह से आपका चेहरा वक्त से पहले ही बेजान नजर आता है। आज की इस खबर में हम आपको इन झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Skin is getting loose and wrinkles are appearing at a young age use these home remedies Disprj
चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock

क्या होती हैं झुर्रियां?
झुर्रियां आपकी त्वचा पर बनने वाली रेखाएं हैं। वे आपके शरीर की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया का एक स्वाभाविक हिस्सा हैं। आपकी त्वचा पर झुर्रियां शर्ट पर पड़ने वाली झुर्रियों के समान दिखती हैं जिसे इस्त्री करने की जरूरत होती है। वे सिलवटों, सिलवटों या लकीरों के रूप में दिखाई देती हैं। वे अक्सर आपके चेहरे, गर्दन पर पाई जाती हैं, लेकिन अगर कम उम्र में ही आप इसका सामना कर रही हैं तो अभी से यह उपाय करें।

Skin is getting loose and wrinkles are appearing at a young age use these home remedies Disprj
चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock
झुर्रियां दूर करने के लिए करें ये घरेलू उपाय

एलोवेरा जेल का करें उपयोग

 एलोवेरा जेल स्किन को ड्राई होने से बचाता है और काफी हाइड्रेट करता है और कोलेजन प्रोडक्शन बढ़ाने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व त्वचा की देखभाल करता है। आप इसे किसी जेल या फिर स्क्रब के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Skin is getting loose and wrinkles are appearing at a young age use these home remedies Disprj
चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock

शहद का करें उपयोग

शहद आपके पूरे चेहरे को पूरे दिन हाइड्रेट रखता है। ठंडियों में भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल, एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आपके चेहरों के दाग-धब्बों को भी दूर करने मदद करता है।

विज्ञापन
Skin is getting loose and wrinkles are appearing at a young age use these home remedies Disprj
चेहरे पर आने वाली झुर्रियों से पाएं निजात - फोटो : Adobe stock
विटामिन ई का तेल लगाएं

आप विटामिन ई का तेल लगाकर अपने चेहरे पर मसाज कर सकते हैं। यह आपकी स्किन में गजब सा ग्लो लेकर आता है और इससे फाइन लाइन्स भी दूर हो जाती हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed