फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mehndi Side Effects: बालों में मेहंदी लगाने के क्या नुकसान हैं ? इस्तेमाल से पहले जरूर जान लें

Thu, 23 Jan 2025 01:13 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 23 Jan 2025 01:13 PM IST
सार

बालों में मेहंदी लगाने से बाल तो कलर हो जाते हैं, लेकिन इसकी वजह से बालों को काफी नुकसान पहुंचता है। इन नुकसानों के बारे में आपको अवश्य पता होना चाहिए। 

विज्ञापन
Hair Care Tips balo par mehndi lagane ke nuksan
बालों में मेहंदी लगाने के क्या नुकसान हैं ? - फोटो : Adobe stock

Mehndi Side Effects: प्रदूषण की वजह से लोगों के बाल कम उम्र में काफी ज्यादा सफेद होने लगते हैं। इसकी वजह से कई बार तो उम्र ज्यादा लगने लगती है। इन सफेद बालों को छिपाने के लिए बाजार में तमाम तरह से हेयर केयर प्रोडक्ट मिलते हैं, जोकि बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। इसी को देखते हुए लोग अक्सर बालों में मेहंदी लगा लेते हैं।



पर, क्या आप जानते हैं कि बालों पर मेहंदी लगाना भी काफी नुकसानदाक होता है। मेहंदी से बालों को होने वाले नुकसानों के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है। इसी के चलते आज हम यहां आपको मेहंदी के उन नुकसानों को बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका असर आपके बालों पर हो सकता है। 

Hair Care Tips balo par mehndi lagane ke nuksan
बालों का आएगा सूखापन - फोटो : Adobe stock

बालों का आएगा सूखापन 
 
मेहंदी के इस्तेमाल से बालों में नमी कम हो सकती है, जिससे बाल रुखे और बेजान हो जाते हैं। ये विशेष रूप से तब होता है जब मेहंदी लंबे समय तक बालों पर लगाई जाए। ऐसे में यदि आप बालों में मेहंदी लगा रहे हैं तो समय का खास ध्यान रखें। 

Hair Care Tips balo par mehndi lagane ke nuksan
बालों का पतला होना - फोटो : Adobe stock

बालों का पतला होना

बार-बार मेहंदी लगाने से बाल कमजोर और पतले हो सकते हैं। अगर मेहंदी का मिश्रण ठीक से तैयार नहीं किया गया तो यह समस्या और बढ़ सकती है। ऐसे में यदि आप बालों में मेहंदी का इस्तेमाल कर रही हैं तो इसका मिश्रण समय से तैयार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hair Care Tips balo par mehndi lagane ke nuksan
स्कैल्प पर जलन या एलर्जी - फोटो : Adobe stock

स्कैल्प पर जलन या एलर्जी

कुछ लोगों को मेहंदी से एलर्जी हो सकती है, जिससे स्कैल्प पर खुजली, जलन, या रैशेज हो सकते हैं। बाजार में मिलने वाली मेहंदी में केमिकल्स या डाई मिलाए गए होते हैं, जो एलर्जी का कारण बन सकते हैं। ऐसे में यदि आप मेहंदी बालों पर लगा रही हैं तो पहले एक बार पैच टेस्ट अवश्य कर लें, ताकि किसी भी तरह की एलर्जी की संभावना खत्म हो जाए। 

विज्ञापन
Hair Care Tips balo par mehndi lagane ke nuksan
बालों का प्राकृतिक रंग खत्म होना - फोटो : Adobe stock

बालों का प्राकृतिक रंग खत्म होना
 
बार-बार मेहंदी लगाने से बालों का प्राकृतिक रंग फीका पड़ सकता है। काले बालों पर मेहंदी का इस्तेमाल लंबे समय तक करने से लाल-नारंगी रंग आ सकता है। इसलिए जल्दी-जल्दी मेहंदी कभी भी न लगाएं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed