{"_id":"64884061a096c1691704262a","slug":"skin-tips-for-bride-to-be-in-hindi-homemade-beauty-tips-pre-bridal-skin-care-tips-2023-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Bride: शादी में खूबसूरत दिखने के लिए होने वाली दुल्हन को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tips For Bride: शादी में खूबसूरत दिखने के लिए होने वाली दुल्हन को फॉलो करने चाहिए ये टिप्स
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:40 PM IST
सार
अगर आप अपनी शादी में परफेक्ट लुक चाहती हैं तो पहले से ही अपनी स्किन को उसके लिए तैयार करना शुरू कर दें।
विज्ञापन
1 of 5
bride
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
Tips For Bride: शादी का दिन हर लड़की के लिए काफी अहम होता है। इसी दिन उसके जीवन में सबसे बड़ा बदलाव आता है। हर लड़की चाहती है कि जब वो दुल्हन बने तो हर कोई बस उसे ही देखता रहे। इसके लिए वो अपने शादी के जोड़े से लेकर हर रस्म के लिए सबसे अलग और खूबसूरत आउटफिट का चयन करती है। आउटफिट के साथ-साथ होने वाली दुल्हनें अपने लिए अपने हिसाब से मेकअप भी चुनती हैं।
जिस तरह से आउटफिट और मेकअप का चयन शादी के दिन से कई दिन पहले शुरू हो जाता है। ठीक उसी तरह से होने वाली दुल्हनों को अपनी स्किन का ध्यान रखना भी कई दिन पहले शुरू कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगी तो शादी वाले दिन के साथ-साथ आप शादी के बाद भी ग्लो करेंगी। अपने नए घर में जाकर आप वहां जलवा बिखेर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं, कि होने वाली दुल्हनें किस तरह से अपना ध्यान रख सकती हैं।
2 of 5
Skin care
- फोटो : istock
स्किन केयर का रखें ध्यान
हर होने वाली दुल्हन को अपने डेली रूटीन में स्किन केयर को शामिल करना चाहिए। अगर एक महीने पहले से आप स्किन केयर शुरू कर देंगी तो शादी वाल दिन आपका चेहरा नेचुरली ग्लो करेगा। कोशिश करें कि इस स्किन केयर के लिए घरेलू चीजों का ही इस्तेमाल करें। ये स्किन को काफी फायदा पहुंचाती है।
3 of 5
Hair Care
हेयर केयर भी है जरूरी
जिस तरह से होने वाली दुल्हनें अपनी स्किन केयर का ध्यान रखती हैं, ठीक उसी तरह से अपने बालों का भी ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। बालों को नेचुरल तौर पर सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घरेलू तरीकों का इस्तेमाल करें। अगर आप ये नहीं कर पा रही हैं तो समय-समय पर स्पा जाकर बालों का ट्रीटमेंट कराती रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
nail
- फोटो : pixabay
नाखूनों की देखभाल है जरूरी
अगर आप स्किन केयर और हेयर केयर के दौरान अपने नाखूनों पर ध्यान नहीं देंगी तो ये आपके लुक को खराब कर सकता है। नाखून आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाते हैं। ऐसे में मैनिक्योर और पैडिक्योर कराते रहें। ताकि आपके नाखून खूबसूरत दिखें।
विज्ञापन
5 of 5
skin
- फोटो : istock
जरूर लें प्रोफेशनल ट्रीटमेंट
अगर आपकी शादी होने वाली है तो मेकअप का चयन करते वक्त प्रोफेशनल ट्रीटमेंट जरूर लें। इससे आप अपनी स्किन टाइप के हिसाब से आप मेकअप करा सकती हैं। जो आपके लुक को और ज्यादा खूबसूरत बनाने में आपकी मदद करेगा। इसके साथ ही अपनी स्किन का टेक्सचर भी जरूर पता कर लें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।