Split Ends Hair Remedy: लंबे, घने और काले बाल किसे पसंद नहीं होते, लेकिन आजकल की बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और असंतुलित खान-पान की वजह से बाल काफी कमजोर हो जाते हैं। कम उम्र में ही बालों का सफेद होना और लगातार बालों का झड़ना लोगों को काफी परेशान कर देता है। इसके अलावा एक और समस्या है, जिससे महिलाएं परेशान रहती हैं। ये समस्या है बार-बार बालों का दोमुंहा और रूखे होना।
Split Ends Hair Remedy: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपाय
अगर आप भी दोमुंहे बालों से परेशान हैं तो कुछ घरेलू उपाय बनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकती हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारियल तेल और शहद का मास्क
अगर आप घर बैठे दोमुंहे बालों से छुटकारा पाना चाहती हैं तो इसके लिए नारियल के तेल और शहद का मास्क तैयार करा सकती हैं। इस पैक को तैयार करने के लिए दो बड़े चम्मच नारियल तेल और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इसे अपने बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। 40 मिनट के बाद बालों को अच्छी तरह से धो लें। इससे दोमुंहे बाल अपने आप खत्म होने लगेंगे।
अंडा और जैतून तेल का मास्क
अगर आपको अंडे के इस्तेमाल से दिक्कत नहीं है तो अंडे के सफेद भाग में एक बड़ा चम्मच जैतून तेल मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह से अपने बालों पर तीस मिनट के लिए लगाएं। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। ये मास्क बालों को मजबूती प्रदान करता है और दोमुंहे बालो का खात्मा भी करता है।
एलोवेरा जेल
अगर आपके घर में एलोवेरा का पेड़ लगा है तो इसका ताजा जेल बाल धोने के तीस मिनट पहले अच्छी तरह से सिर पर लगाएं। तीस मिनट के बाद बालों को धो लें। एलोवेरा जेल आपके बालों को मॉइस्चराइज करता है, इसके साथ ही इसके इसके इस्तेमाल से आपके दोमुंहे बाल खत्म हो जाते हैं।
दही और शहद का मास्क
दही बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसके इस्तेमाल के लिए आधा कप दही और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। अब इस मिश्रण को बालों पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। दही और शहद में पाए जाने वाले तत्व भी आपके दोमुंहे बालों को खत्म करने का काम करते हैं।