{"_id":"65fbda8318c5753c180bf347","slug":"tips-for-glowing-skin-from-priyanka-chopra-s-mother-madhu-chopra-2024-03-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Glowing Skin: प्रियंका चोपड़ा की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी मां, जानें क्या है खूबसूरती का राज","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
Tips For Glowing Skin: प्रियंका चोपड़ा की तरह ही खूबसूरत हैं उनकी मां, जानें क्या है खूबसूरती का राज
आज के समय में प्रियंका चोपड़ा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। प्रियंका ने न सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी अपनी एक खास पहचान बनाई है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने परिवार के साथ अयोध्या में बनें विशाल राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ उनके पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और उनकी मां मधु चोपड़ा मौजूद थीं।
जब उनके परिवार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो प्रियंका के साथ साथ उनकी मां की खूबसूरती ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। हर कोई अब मधु चोपड़ा की खूबसूरती का राज जानना चाहता है। ऐसे में हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं।
दरअसल, हम आपको उस घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल प्रियंका की मां करती हैं। इसके बारे में उन्होंने खुद एक रील पोस्ट करके बताया है। अगर आप भी उनकी तरह ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो इस नुस्खे को अपनाएं।
2 of 6
उबटन बनाने का तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
मधु चोपड़ा के इस खास फेस पैक को बनाने के लिए आपको तीन चीजों की जरूरत पड़ेगी। इन तीन चीजों में दही, गेंहू का आटा और हल्दी शामिल है।
3 of 6
उबटन बनाने का तरीका
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसे करें तैयार
इस फेस पैक को तैयार करने के लिए आपको बस एक कटोरी में थोड़ा सा गेंहू का आटा लेना है और फिर उसमें दही और चुटकी भर हल्दी डालनी है। अब इन सभी चीजों को सही से मिलाकर पेस्ट तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
उबटन बनाने का तरीका
- फोटो : social media
जब ये पेस्ट तैयार हो जाए तो अपने चेहरे को सही से साफ करें। इसके बाद पेस्ट को अपने चेहरे पर सही से लगाएं। ध्यान रखें इसे आपको गर्दन से लेकर चेहरे तक सही से लगाना है।
विज्ञापन
5 of 6
उबटन बनाने का तरीका
ऐसे करें साफ
इसे साफ करने के लिए आपको चेहरे पर सीधा पानी नहीं डालना है। पहले हल्के साथ से उबटन को रब करें। इसे रब करने से पहले चेहरे को थोड़ा सा गीला जरूर करें। इससे आपका चेहरा सही तरह से स्क्रब हो जाएगा। जब ये स्क्रब हो जाए तो चेहरे को पानी से धो लें। अब आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।