फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Skin Care: दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल, भूल जाएंगी फेशियल कराना

Thu, 08 Aug 2024 10:03 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 08 Aug 2024 10:03 AM IST
सार

अगर आप घर पर ही बिना फेशियल के अपना चेहरा दमकाना चाहते हैं तो उसके लिए चावल की क्रीम तैयार करें। आइए आपको ये क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं। 

विज्ञापन
tips for Korean glass skin how to make rice cream at home in hindi
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : iStock

Tips For Glowing Skin: कौन ऐसा व्यक्ति होगा, जो ये नहीं चाहता होगा कि उनकी त्वचा हमेशा ही दमकती रहे। खासतौर पर अगर बात करें महिलाओं की, तो ज्यादातर महिलाएं दमकती और निखरती त्वचा पाने के लिए तमाम तरह के स्किन केयर ट्रीटमेंट लेती हैं।



जो महिलाएं इसके लिए पार्लर नहीं जा पातीं, वो अक्सर घर पर फेशियल करना पसंद करती हैं। खूबसूरत त्वचा पाने का सबसे आसान तरीका फेशियल ही है, लेकिन अगर आप बिना फेशियल के भी अपनी रंगत बरकरार रखना चाहती हैं तो इसमें हम आपकी मदद करेंगे।

दरअसल, अगर आप घर पर ही बिना फेशियल के अपना चेहरा दमकाना चाहती हैं तो उसके लिए चावल की क्रीम तैयार करें। ये क्रीम आपको कोरियन ग्लास स्किन देने का काम करती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। तो चलिए आपको ये क्रीम बनाने का तरीका बताते हैं, ताकी आप भी फेशियल को भूलकर भी दमकती त्वचा पा सकें। 

tips for Korean glass skin how to make rice cream at home in hindi
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : instagram
घर पर चावल की क्रीम बनाने के लिए सामान
  • 1/2 कप चावल
  • 2 कप पानी
  • 1 टेबलस्पून शहद
  • 1 टेबलस्पून दूध
  • 1 टेबलस्पून एलोवेरा जेल 
tips for Korean glass skin how to make rice cream at home in hindi
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : Istock

विधि

इसे बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से धो लें और 2 कप पानी में कम से कम 2 घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद इन भिगोए हुए चावलों से पेस्ट बना लें। इसका पेस्ट एकदम बारीक होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
tips for Korean glass skin how to make rice cream at home in hindi
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : istock

जब इसका पेस्ट तैयार हो जाए तो इस पेस्ट को छानकर चावल का दूध निकाल लें। आप इस दूध को फेंक सकते हैं या अलग से चेहरे पर लगाने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं। जो पेस्ट बच गया है, इसमें 1 टेबलस्पून शहद और 1 टेबलस्पून दूध मिक्स करें।

विज्ञापन
tips for Korean glass skin how to make rice cream at home in hindi
दमकती त्वचा के लिए होममेड चावल की क्रीम का करें इस्तेमाल - फोटो : Freepik.com

चाहें तो थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी डाल सकते हैं लेकिन ये पूरी तरह से वैकल्पिक है। अब इन सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed