शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है। ऐसे में घर से बाहर निकलने पर त्वचा पर धूल मिट्टी की परत जम जाती है। फेस पर होने वाले ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स अच्छे खांसे चेहरे का लुक बिगाड़ देते हैं। इन्हें रीमूव कराने के लिए आप तमाम चीजें कराते हैं, जिसमें आपको बहुत दर्द भी होता है। इसके बावजूद ये बार-बार आ जाते हैं।
चेहरे और नाक पर जिद्दी ब्लैकहेड्स से निजात दिलाएगा चारकोल पैक, घर पर ऐसे बनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से निजात पाने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल का प्रयोग एक बेहतरीन उपाय है। इसका इस्तेमाल आप घर पर आसानी से कर सकते हैं। चारकोल की मदद से चेहरे पर आई डलनेस और टैनिंग को भी बड़ी ही आसानी से दूर किया जा सकता है। आइए जानते है चारकोल के इस्तेमाल से कैसे पाएं चेहरे पर रौनक।
पील-ऑफ मास्क को बनाने के लिये आपको सबसे पहले 3 एक्टिवेटेड चारकोल कैप्सूल की जरूरत होगी। इन कैप्सूल में विटामिन ऑइल, बेंटोनाइट मिट्टी, ग्लिसरीन और शहद को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट में थोड़ा सा पानी मिला कर चेहरे पर लगाएं। 10 मिनट बाद पील कर के चेहरे से निकाल लें। अब अपने चेहरे को गुनगुने पानी से साफ करें
मुंहासों से छुटकारा पाने के लिए एक टीस्पून एलोवेरा जेल, एक टीस्पून हल्दी और एक चम्मच एक्टिवेटेड चारकोल को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसमें थोड़ा सा पानी मिलाकर इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। बाद में इसे पानी से धो लें। बंद पोर्स को साफ करने के लिए एक चारकोल कैप्सूल लें और उसमें गुलाबजल मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगाएं और सूखने के बाद पानी से धो लें।
चारकोल के फायदे
-अगर आपके चेहरे पर प्रदूषण से डलनेस और टैनिंग हो गई है तो ये फेसमास्क आपकी खोई हुई रौनक वापस लाने में मदद करेगा।
-चारकोल की मदद से चेहरे के पिंपल और दाग धब्बों को दूर करेगा।
-ब्लैकहेड्स की समस्या से परेशान हैं तो ये पैक आपके लिए रामबाण का काम करेगा। ये त्वचा की गहराई में जाकर ब्लैकहेड्स को निकालता है।
-अपनी क्लीजिंग प्रापर्टीज की वजह से चारकोल एक्स्ट्रा ऑयल को बाहर निकालता है जिससे त्वचा चमकदार और निखरी हुई दिखती है।