फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खूबसूरती में चार चांद लगाता है फेशियल, लेकिन ये नुकसान जान लेंगे तो करने लगेंगे नफरत

Thu, 20 Jun 2019 08:44 AM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 20 Jun 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
Unknown side effects of getting facials
facial

चाहे पुरुष हो या महिला, हर कोई अपनी त्वता को पैंपर करने के लिए फेशियल का सहारा लेता है। ग्लोइंग स्किन के साथ-साथ यह ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स से भी निजात दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही मसाज से चेहरे पर रक्त का संचार बढ़ता है और  स्टीमिंग से ब्लाक पोर्स खुल जाते है। लेकिन फेशियल जितना चेहरे के लिए फायदेमंद होता है उतना ही नुकसानदेह भी। अगर फेशियल के समय थोड़ी सावधानी नही रखी गई तो आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है और चेहरे का निखार भी जा सकता है। आइए जानते है कुछ सावधानियों के बारे में।

Unknown side effects of getting facials
pimples - फोटो : social media

एक्ने और पिंपल की समस्या
कुछ महिलाओं की त्वचा ऑयली और सेंसेटिव होती है, जिस वजह से फेशियल के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली हैवी क्रीम से उन्हें फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा के पोर्स बंद हो जाते है और पिंपल निकल आते है। इसके लिए जरुरी है कि आप प्रोडक्ट के बारे में अच्छी तरह जानकारी लें और जब जरूरी हो तभी फेशियल करवाएं।

Unknown side effects of getting facials
pimples - फोटो : social media
पैच टेस्ट जरुर करें
कोई भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने से पहले जरुरी है कि आप उसका पैच टेस्ट जरुर कर लें। बहुत सारी महिलाओं की स्किन पर सारे प्रोडक्ट सूट नही करते। इसके लिए जरुरी है कि अगर आपने प्रोडक्ट का इस्तेमाल पहले नही किया है तो पैच टेस्ट जरुर करें। इससे आपकी त्वचा एक बुरे अनुभव से बच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Unknown side effects of getting facials
beauty tips
सैलून की सफाई का रखे ख्याल
किसी भी सैलून में जाकर सबसे पहले वहां की सफाई को जरुर देखें। बात चाहे किसी भी ट्रीटमेंट की हो या फेशियल की सैलून में इस्तेमाल होने वाले टॉवल, टूल्स और प्रोडक्ट की सफाई और एक्सपायरी डेट जरुर चेक करें। सैलून में छोटे छोटे डिब्बों में रखे प्रोडक्ट का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए। सैलून में हाइजीन की अनदेखी से चेहरे पर इंफेक्शन का खतरा रहता है।
विज्ञापन
Unknown side effects of getting facials
pimples
फेशियल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले प्रोडक्ट्स
फेशियल करने के लिए जिन क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है उनमें बहुत अधिक मात्रा में केमिकल्स मिले होते हैं जो हमारी त्वचा को ड्राई कर देता है। जिस वजह से चेहरे पर खुजली होने लगती है। इसलिए कोशिश करें फेशियल करवाने के लिए प्राकृतिक चीजों का सहारा लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed