हेयरस्टाइल बदलने से चेहरे का लुक बदल जाता है। स्टाइलिश दिखने में बालों का बहुत रोल रहता है। लेकिन जिन लोगों के बाल कर्ली होते हैं उनके लिए बस एक ही समस्या रहती है कि रोज उन्हें एक जैसी हेयरस्टाइल ही बनानी पड़ती है। हालांकि बालों को स्ट्रेट करने के बहुत सारे तरीके पार्लर में मौजूद रहते हैं लेकिन इसके लिए बहुत सारा पैसा भी खर्च करना पड़ता है और केमिकल की वजह से बालों के कमजोर होने का भी खतरा रहता है। लेकिन अब हेयर स्ट्रेटनिंग घर पर भी हो सकती है। इसके लिए कुछ नेचुरल चीजों की मदद ली जा सकती है। आगे की स्लाइड में जानिए क्या हैं वो खास चीजें।
हेयर स्ट्रेटनिंग के लिए नहीं करना चाहते केमिकल का इस्तेमाल तो ये उपाय आएंगे काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीयर के इस्तेमाल से चेहरे से लेकर बालों को बहुत फायदा होता है। इसमें मौजूद विटामिन बी बालों की जड़ों को पोषण देने के साथ ही मजबूत बनाता है। बालों को सीधा करने के लिए पहले बेबी शैंपू से बालों को धो लें और उसके बाद बीयर से बालों को धोएं। एक घंटे बाद जब बाल सूख जाए तो फिर से बालों को फिर से शैंपू से धोकर उसमें कंडीशनर लगा लें। ऐसा लगातार एक सप्ताह तक करने से कर्ली बाल नेचुरली स्ट्रेट होना शुरु हो जाते हैं।
केला रूखे बालों को नमी देने के साथ ही पोषण भी देता है। केले के मास्क को बालों में लगाने के लिए दो केले को एक कटोरी में मैश कर लें। अब इसमें दो चम्मच जैतून का तेल, दो चम्मच नारियल का तेल मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मिश्रण को बालों की जड़ों से लेकर नीचे सिरे तक लगाएं। बालों को गर्म तौलिए से ढंक लें। एक से डेढ घंटे बाद गुनगुने पानी से बालों को धोएं। इस मास्क को सप्ताह में दो बार लगाने बालों पर असर दिखना शुरू हो जाएगा।
अजवाइन गुणों का भंडार है। इसमें प्रोटीन से लेकर मिनरल्स तक मौजूद होते हैं। बालों को नेचुरल तरीके से सीधा करना है तो अजवाइन की पत्ती को तोड़कर धो लें और पानी में डाल कर उबाल लें। पानी छानकर बोतल में भर लें और रातभर के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह बालों में लगाकर लगभग दो घंटे के लिए सूखने दें। फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। सप्ताह में एक बार इस मास्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी की मदद से भी बालों को स्ट्रेट किया जा सकता है। बस मुल्तानी मिट्टी में दो बड़े चम्मच चावल का आटा और एक अंडे का पीला भाग मिलालें। अब इस मिश्रण को एक घंटे के लिए बालों पर लगाकर सूखने दें। जब ये मिश्रण सूख जाए तो बालों को गुनगुने पानी से धो लें। सप्ताह में दो बार इस उपाय को करने से बाल जल्दी ही सीधे हो जाएंगे इसके साथ सिल्की और मजबूत भी दिखने लगेंगे।