फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dandruff: सर्दियों में रूसी कर रही परेशान तो इन नुस्खों को आजमा लें, बाल भी हो जाएंगे खूबसूरत

Mon, 14 Nov 2022 05:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
use egg to remove dandruff from scalp
अंडे से भगाएं रूसी - फोटो : istock

सर्दियों का मौसम त्वचा के साथ ही बालों के लिए भी मुसीबत बना रहता है। बालों में ड्राईनेस और फ्रिजीनेस बढ जाती है। वहीं कई सारे लोगों को ठंड में रूसी की समस्या हो जाती है। जिसका कारण भी ड्राई स्कैल्प रहता है। रूसी से बचने के लिए एंटी डैंड्रफ शैंपू इस्तेमाल करना पड़ता है। लेकिन ये शैंपू काफी हार्ड होते हैं। जिससे बालों की सेहत पर भी असर पड़ता है। नतीजा बाल कमजोर होकर टूटने और झड़ने लगते हैं। साथ ही बाल सिल्की और चमकदार भी नहीं रह जाते है। 

use egg to remove dandruff from scalp

इसलिए केमिकल वाले शैंपू की बजाय आप चाहे तो घऱ के नुस्खे को आजमा सकती हैं। इससे ना केवल बालों की रूसी खत्म होगी बल्कि बाल भी मजबूत और सिल्की बन जाएंगे। रूसी भगाने के लिए अंडा काफी मदद करता है। बस इन चीजों के साथ मिलाकर अंडे को बालों की जड़ों में लगाएं।

use egg to remove dandruff from scalp
egg - फोटो : istock
अंडे से जाएगी रूसी

सिर में डैंड्रफ परेशान कर रहा है तो अंडे को लगाकर देखें। अंडा बालों में लगाने के लिए शैंपू के आधे घंटे पहले स्कैल्प में अंडे के सफेद भाग को लगाएं। इससे बाल सिल्की और चमकदार भी बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
use egg to remove dandruff from scalp
रूसी - फोटो : pexels
एप्पल साइडर विनेगर

रूसी को जड़ से खत्म करना चाहते हैं तो अंडे की सफेदी में एप्पल साइडर विनेगर को मिलाएं। फिर इस मिश्रण को बालों की जड़ों में लगाएं। करीब आधे घंटे बाद बाल धो लें और शैंपू कर लें। सप्ताह में दो से तीन बार अंडे को एप्पल साइडर विनेगर में मिलाकर लगाने से रूसी से छुटकारा मिल जाता है। 

विज्ञापन
use egg to remove dandruff from scalp
olive oil - फोटो : Pixabay
जैतून का तेल लगाएं

बालों की रूसी और सर्दियों में बालों में होने वाली ड्राईनेस को खत्म करना है तो जैतून के तेल को लगाएं। जैतून का तेल लगाने के लिए किसी कटोरी में तेल लें और उसमे एक चममच नींबू का रस मिला दें। फिर ब्रश की मदद से इसे स्कैल्प पर लगाएं। करीब एक घंटे बाद बालों को हल्के गुनगुने पानी से धो दें। इससे भी रूसी भागने में मदद मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed