मेथी की हरी-हरी पत्तियों को सर्दियों के मौसम में सभी खाना पसंद करते हैं। सब्जी से लेकर परांठे के रूप में ये काफी स्वादिष्ट लगती है। वहीं इसके दाने भी तड़के के काम आते हैं। यहीं नहीं सेहत से भरपूर मेथी के दाने केवल खाने के स्वाद बढा़ने या सेहत को लाभ नहीं पहुंचाते। बल्कि ये बालों की सुंदरता बढाने में भी मदद करते हैं। बालों की कैसी भी समस्या का समाधान मेथी के दाने में है। रूखेपन से लेकर बालों के झड़ने और रूसी को खत्म करने के लिए मेथी के दाने का उपयोग इस तरह से किया जा सकता है। तो चलिए जानें किस तरह से करें मेथी के दाने का उपयोग।
मेथी दाने में दही मिलाकर बालों में लगाने से रूसी के साथ ही झड़ना भी हो जाएगा कम, जानें इसके और भी फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेथी में प्रोटीन, विटामिन सी, पोटैशियम, आयरन, निकोटिनिक एसिड और लेसीथिन पाया जाता है। ये सभी तत्व बालों की मजबूती और चमक बढ़ाने में मददगार साबित होते हैं। इसके इस्तेमाल के लिए सबसे पहले गर्म पानी में मेथी दानों को रात भर फूलने के लिए रख दें। फिर बालों की समस्या के हिसाब से इसमें बाकी चीजें मिलाएं और हेयर मास्क तैयार करें।
रात भर गर्म पानी में भिगो कर रखे गए मेथी दानों को दही के साथ पीस लें। फिर इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और घंटेभर बाद शैंपू से धो लें। हफ्ते में दो बार इस हेयर मास्क का उपयोग करने से फर्क जल्दी महसूस होगा।
अगर आप बालों का झड़ना रोकना चाहते हैं तो रात भर भिगो कर रखे गए मेथी दानों को पीस कर पेस्ट बना लें। फिर इसमें नारियल या जैतून तेल मिलाकर बालों की जड़ों पर लगाएं। हेयर मास्क को सिर पर 30 से 40 मिनट तक सूखने के लिए छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसा करने से नए बाल तेजी से उगने लगेंगे।
बालों की खोई चमक वापस लाने और रूखापन दूर करने के लिए रात भर भिगो कर रखे मेथी दानों को पीस कर पेस्ट बना लें। इसमें अंडे का पीला भाग मिलाएं और बालों पर आधें घंटे तक लगाकर छोड़ दें। फिर शैंपू से बाल धो लें। महीने में कम से कम दो बार ऐसा करने से फायदा होगा।