फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोमुंहे बालों से हो गई हैं परेशान तो इन ट्रिक्स को करें फॉलो, बालों में आ जाएगी नई जान

Mon, 04 May 2020 02:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 04 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
want to get rid of split ends try these tricks

लॉकडाउन में दिनभर घर में समय बीत रहा है। ऐसे में खुद की देखभाल करने का भरपूर मौका है। लंबे और घने बालों का शौक है तो उसकी केयर करना भी जरूरी होता है। लेकिन बालों के लंबे और घने होने में कई बार दो मुंहे बालों रुकावट बन जाते हैं। दो मुंहे बालों की वजह से बाल रुखे और बेजान भी नजर आते हैं। जिनकी देखभाल बहुत जरूरी होती है। बालों को लंबा और घना रखना है तो दो मुंहे बालों से निजात पाना बहुत जरूरी है। आगे की स्लाइड में जानें कैसे पाएं दो मुंहे बालों से छुटकारा।


 
want to get rid of split ends try these tricks
ट्रिमिंग

बालों को बढ़ाने का शौक है या फिर दो मुंहें यानी स्प्लिट इंड्स की वजह से बालों की जान चली गई है तो उन्हें ट्रिम करें। बालों को एक इंच तक हर दो महीने में काटना बालों को नई जान देने के लिए काफी होता है।



 
want to get rid of split ends try these tricks
कंघी का इस्तेमाल

बालों को कंघी करने में थोड़ा सावधानी बरतें। उलझे बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल करें। वहीं बाल सुलझाने के लिए भी सही पैटर्न बहुत जरूरी है। बालों को कंघी करने की शुरूआत हमेशा नीचे की ओर से करनी चाहिए। ऐसा करने से बाल आसानी से सुलझते हैं और बालों टूटते भी कम हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
want to get rid of split ends try these tricks
बालों को सुखाने में न करें गलती

बालों को सुखाने में अक्सर लड़कियां गलती करती हैं। तौलिए की मदद से गीले बालों को रगड़कर सुखाना बालों को नुकसान पहुंचाता है। जिसकी वजह से बाल टूटते हैं और तौलिये के रेशे से रगड़कर कमजोर हो जाते हैं और उनकी नमी खो जाती है। 


 
विज्ञापन
want to get rid of split ends try these tricks
बालों को रखें हाइड्रेट

अगर दो मुहें बालों से छुटकारा चाहते हैं बालों को हाइड्रेट करें। केवल यहीं एक उपाय है जो हमेशा के लिए दो मुहें बालों से छुटकारा दिला सकती हैं। बालों में हेयर पैक लगाएं। इसके लिए किसी पार्लर की जरूरत नही हैं। बस घर पर एक चम्मच नारियल का तेल, दो चम्मच मेयोनीज या दही और दो चम्मच शहद को मिलाकर पैक बना लें। इसे हल्के गीले बालों पर लगा लें। तीस से चालीस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो कर बालों में शैंपू कर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed