फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बालों को इस तरह से धोने से नहीं आती कोई दिक्कतें, मिलते हैं घने, काले और चमकदार बाल

Mon, 26 Jul 2021 04:51 PM IST
संकल्प सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 26 Jul 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Wash your hair with these ways it will become thick and shiny
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

घने, चमकदार और काले बाल हर किसी को पसंद होते हैं। अच्छी हेयर स्टाइल और साफ सुथरे बालों से हमारा व्यक्तित्व काफी सुंदर दिखता है। अच्छी हेयर स्टाइल तभी अच्छी होती है, जब बाल मजबूत, साफ सुथरे और चमकदार हों। बिना अच्छे बालों के अच्छी हेयरस्टाइल का भी कोई फायदा नहीं होता है। इस कारण सबसे जरूरी चीज है बालों की सफाई रखना। आप जिस तरह अपनी त्वचा की सफाई रखते वक्त उस पर किसी भी गलत स्किन केयर टिप्स को फॉलो नहीं करते। उसी तरह बालों का भी ध्यान रखना चाहिए। आपके बाल तभी स्वस्थ रहेंगे, जब आप उसकी अच्छे से देखभाल करेंगे। स्वस्थ बालों के लिए अच्छा हेयर मास्क लगाना चाहिए। इसके अलावा उनकी नियमित तौर पर सफाई करना बहुत जरूरी है। इस वजह से बालों को क्लींज करने का सही तरीका आप सभी लोगों को पता होना चाहिए।



सबसे पहले आप अपने बालों पर अच्छे तरीके से तेल लगाएं। अगर आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो तेल को गर्म करके बालों पर लगाकर उसका अच्छे से मसाज करें। यदि आपको बालों में तेल लगाना पसंद नहीं है तो आप अपने हेयर टाइप के हिसाब से मास्क भी लगा सकते हैं। आप अपने घरेलू हेयर मास्क का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Wash your hair with these ways it will become thick and shiny
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

सबसे पहले आप अपने उलझे बालों को अच्छे से सुलाझाएं। ऐसा तब करें जब आपके बाल सूखे हुए हों। इसे करने से आप अपने बालों में क्लींजिंग प्रोडक्ट्स का आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आप अपने बालों को दो मुंहे होने से बचा सकते हैं। 

Wash your hair with these ways it will become thick and shiny
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

इसके बाद बालों और स्कैल्प को गुनगुने पानी से धो लें। इसे करने से बालों के क्यूटिकल्स खुल जाएंगे। क्यूटिकल्स खुलने से आप जिस प्रोडक्ट का इस्तेमाल करेंगे वह आपके बालों में अच्छी तरह से एब्जॉर्ब हो जाएगा। इसके बाद शैंपू को डाइल्यूट करने के लिए प्रोडक्ट में मिलाएं। अत्यधिक शैंपू को बालों में ना लगाएं। स्कैल्प पर शैंपू लगाने के बाद हाथों से उसका मसाज करें। ऐसा करने से आपके स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ने लगेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Wash your hair with these ways it will become thick and shiny
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

शैंपू लगाने के बाद बाल में थोड़ा कंडीशनर लगाएं और 15 मिनट के लिए उसको छोड़ दें। 15 मिनट बीतने के बाद अपने बाल को ठंडे पानी से अच्छे से धोएं। इस बात का खासतौर पर ध्यान रखें कि कभी भी कंडीशनर को स्कैल्प पर ना लगाएं। ऐसा करने से बाल चिपचिपे हो जाते हैं।

विज्ञापन
Wash your hair with these ways it will become thick and shiny
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

बालों से पानी निकालने के बाद हो सके तो माइक्रो फाइबर हेयर रेप को प्रयोग में लाएं। अपने बालों को सुखाने के लिए हेयर ड्रायर का इस्तेमाल ना करें। यदि आपके बाल रूखे दिख रहें हैं, तो आप सीरम का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed