फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Medi-Facial: आम फेशियल से कितना अलग है मेडी फेशियल? जानिए इसके फायदे

Sat, 28 Oct 2023 02:52 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 28 Oct 2023 02:52 PM IST
विज्ञापन
What is Medi Facial Benefits, Treatment Process, Know Difference between Medical Facial And Salon Facial
Medi Facial - फोटो : istock

शिवांगनी वशिष्ठ



त्योहारों का मौसम आ गया है। ऐसे में अगर आपने अभी तक मेडी फेशियल के बारे में नहीं सुना है तो इसके बारे में जान लीजिए, क्योंकि यह फेशियल के साथ ही त्वचा के लिए एक उपचार भी है। आजकल महिलाएं मेडी फेशियल यानी मेडिकल ग्रेड फेशियल करना बेहद पसंद करती हैं, जो कि सामान्य सैलून फेशियल के मुकाबले ज्यादा प्रभावी है। सही मायनों में यह एक उपचार पद्धति है, जो विशिष्ट त्वचा विकारों के इलाज के लिए डिजाइन की गई है। यह फेशियल सन डैमेज, डिहाइड्रेशन और सेंसिटिव स्किन की समस्याओं के निवारण में बेहद कारगर मानी जा रही है।

What is Medi Facial Benefits, Treatment Process, Know Difference between Medical Facial And Salon Facial
Medi Facial - फोटो : Pexel

क्या है मेडी फेशियल

मेडी फेशियल में एडवांस लेजर, लाइट डिवाइस, एक्सफोलिएशन तकनीक और वॉटर जेट का प्रयोग किया जाता है।  इससे डेड स्किन सेल्स आसानी से साफ होते हैं और चेहरे पर चमक आती है। खास बात यह कि मेडी फेशियल को विशेषज्ञ की निगरानी में किया जाता है और त्वचा की समस्या को देखकर उसके मुताबिक इसमें उपचार पद्धति अपनाई जाती है। बेहतर स्किन केयर के साथ इसको अपनाया जाए तो इस के बेहतर नतीजे हासिल होते हैं।

What is Medi Facial Benefits, Treatment Process, Know Difference between Medical Facial And Salon Facial
Medi Facial - फोटो : istock

आम फेशियल से कितना अलग

सैलून के सामान्य फेशियल में आमतौर पर स्टीम और ब्लीच का प्रयोग किया जाता है। ऐसे में त्वचा को हानि पहुंचने की आशंका बनी रहती है। इससे स्किन बैरियर भी डैमेज हो सकते हैं, साथ ही जिन क्रीम से स्किन की मसाज की जाती है, वे भी पोर्स के ब्लॉक होने का कारण बन सकती हैं। सैलून फेशियल कुछ समय तक ही टिक पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is Medi Facial Benefits, Treatment Process, Know Difference between Medical Facial And Salon Facial
facial - फोटो : instagram

साइड इफेक्ट नहीं

मेडी फेशियल में स्टीम और ब्लीच जैसी हार्ड क्रीम का उपयोग नहीं किया जाता, बल्कि ऐसी तकनीक प्रयोग में लाई जाती है, जो त्वचा के लिए किसी भी रूप में हानिकारक न हो। यह स्किन टोन और टेक्सचर को इंप्रूव करने में मदद करता है और तुरंत ब्राइट स्किन देता है। इससे एक्ने, फाइन लाइंस और पिगमेंटेशन जैसी समस्याएं भी दूर की जाती हैं, साथ ही त्वचा संबंधी स्थायी समस्याओं को भी दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
What is Medi Facial Benefits, Treatment Process, Know Difference between Medical Facial And Salon Facial
facial

उपचार पद्धति

मेडी फेशियल में लेजर फेशियल भी शामिल है, जो काफी एडवांस तकनीक है। स्टेम सेल फेशियल भी मेडी फेशियल का ही हिस्सा है। यह फेशियल फाइन लाइंस और झुर्रियों से बचने के लिए किया जाता है, जिससे त्वचा अधिक साफ हो जाती है।

कई समस्याओं में कारगर

मेडी फेशियल ड्राई और लूज स्किन जैसी कई समस्याओं के उपचार में कारगर है। इसे कराने से त्वचा जवान, चमकदार, मुलायम और कोमल हो जाती है। यह तनाव कम करने में भी सहायक है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed