{"_id":"5fe08f70d83a3a6fc0785d3a","slug":"winter-lip-care-tips-homemade-scrub-for-chapped-lips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्दियों के मौसम में घर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, बनाने के लिए चाहिए बस ये सामान","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सर्दियों के मौसम में घर में बनें स्क्रब से पाएं नर्म मुलायम होंठ, बनाने के लिए चाहिए बस ये सामान
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Tue, 22 Dec 2020 08:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
lips
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सर्दियों के मौसम में त्वचा खुश्क और बेजान हो जाती हैं। वहीं सर्द हवाएं होंठों को भी रूखा कर देती हैं। जिसकी वजह से होंठ फटने लगते हैं। होंठों को नर्म और मुलायम करने के कई सारे जतन अगर काम नहीं कर रहें हैं। तो एक बार घर में बनें इस खास स्क्रब को लगाकर देखें। इस स्क्रब से रूखे और बेजान से दिखने वाले होंठ जल्दी ही नर्म और मुलायम हो जाएंगे। तो आगे की स्लाइड में जानें घर में स्क्रब बनाने की विधि।
2 of 5
lips
होंठों का स्क्रब बनाने के लिए इन सामान की जरूरत होगी। ब्राउन शुगर, शिया बटर, नारियल का तेल, थोड़ा सा प्राकृतिक मोम, कुछ बूंदे लैवेंडर ऑयल की।
3 of 5
कुछ इस तरह करें तैयार
होठों की नर्म मुलायम त्वचा पर स्कर्ब लगाने के लिए सबसे पहले मोम को लेकर पिघला लें। मोम पिघलाने के लिए अगर ओवन नही है तो किसी बर्तन में पानी गर्म कर उसके ऊपर मोम का बाउल रख दें। अब इस पिघले हुए मोम में शिया बटर और फिर नारियल का तेल मिला दें। जब ये सारे मिश्रण अच्छे से पिघलकर मिल जाएं तो इसे ओवन या फिर गर्म पानी के बर्तन से हटाकर इसमें विटामिन ई और लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे डाल दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
lips
जब ये मिश्रण ठंडा होने लगे तो इसमे चीनी डालें और हिलाकर मिक्स कर लें। किसी साफ जार या शीशी में इस मिश्रण को भरकर रख लें। जब ये पूरी तरह से जम जाए तो इसका उपयोग होठों पर जमा सूखी और बेजान पर्त हटाने के लिए करें। इनसे आपको जरूर नर्म और मुलायम त्वचा का फायदा होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।