फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में इन चीजों की वजह से होना पड़ जाता है शर्मिंदा तो घर से निकलने से पहले करें ये काम

Fri, 08 Jan 2021 08:07 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 08 Jan 2021 08:07 AM IST
विज्ञापन
winter skincare tips to prevent from oops moment
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

सर्दियों के मौसम में सुबह-सुबह बिस्तर से उठने का दिल नहीं करता। लेकिन काम और ऑफिस जाने के लिए तो ये करना ही होता है। कई बार सुबह की आपाधापी में हम ऑफिस तो पहुंच जाते हैं। लेकिन कुछ चीजों पर ध्यान जाते ही शर्मिंदगी महसूस होने लगती है। रूखे हाथ, नाखूनों के आसपास क्यूटिकल्स और कई बार बालों का रूखापन भी शर्मिंदगी का अनुभव करा देता है। यहीं नहीं आठ से दस घंटे कार्यस्थल पर रहने के दौरान हमें कई चीजों का ध्यान रखना होता है। जैसे सर्दियों के मौसम में होने वाली शरीर की खुजली। जो काफी असहज स्थिति में डाल देती है। इन सब चीजों से बचने के लिए रोजाना घर से निकलने से पहले इन चीजों को करना ना भूलें। तो चलिए जानें क्या हैं वो चीजें।

winter skincare tips to prevent from oops moment
bath

सर्दियों में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाते हैं। जिसकी वजह से त्वचा कुछ ज्यादा ही रूखी हो जाती है। प्राकृतिक नमी खोने और ड्राईनेस की वजह से शरीर में खुजली होने लगती है। जो कि ऑफिस में भी काफी पऱेशान करती है। शरीर में खुजली ना हो इसके लिए नहाने के तुरंत बाद कपड़ा पहनने की बजाये अच्छे से मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। अगर स्किन ज्यादा ही रूखी हो तो जैतून के तेल को लेकर पूरे शरीर में लगा लें। ये लाइट होने के साथ ही त्वचा में अंदर तक पोषण देगा। 

winter skincare tips to prevent from oops moment
bathing - फोटो : social media

सर्दी के मौसम में शैंपू करना भी काफी कठिन रहता है। लेकिन अगर आप चाहती हैं कि बाल धोने के बाद वो रूखे और बेजान ना नजर आएं तो लाइट हेयर ऑयल को बालों पर लगा लें। खासतौर पर लड़कियों को ये काम जरूर करना चाहिए। इससे बाल पूरे दिन नमी वाले दिखेंगे। और बालों को संभालना भी आसान होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
winter skincare tips to prevent from oops moment
hand - फोटो : pixa

इसके साथ ही रोजाना घर से निकलने से पहले हाथों पर अच्छे से मॉइश्चराइजर की मसाज जरूर करें। क्योंकि सर्दियों के मौसम में उंगलियों और नाखूनों के पास की त्वचा पर सबसे ज्यादा असर होता है। जिसकी वजह नाखूनों के आसपास क्यूटिकल्स निकल आते हैं। हाथों पर मसाज करने से इन समस्याओं से निजात मिल जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed