{"_id":"5ff5c5239836f30dcf501514","slug":"must-do-these-things-before-going-to-sleep-for-glowing-and-flawless-skin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले करेंगे ये पांच काम तो दिनभर चेहरे पर रहेगा नूर","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
सोने से पहले करेंगे ये पांच काम तो दिनभर चेहरे पर रहेगा नूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 07 Jan 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दमकते चेहरे की ख्वाहिश तो हर लड़की को होती है। केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि लड़के भी अपनी त्वचा की देखभाल में लगे रहते हैं। महंगे क्रीम और ढेर सारे घरेलू नुस्खे तो लगभग हर कोई आजमाता है। लेकिन सच में अगर दमकती त्वचा चाहिए तो रोजाना सोने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। नियम से अगर इन कामों को करेंगे तो कुछ ही दिनों में चेहरे पर गजब की चमक नजर आने लगेगी। तो चलिए जानें क्या है वो रात का ब्यूटी रूटीन, जिसे हर किसी को जरूर करना चाहिए।
2 of 6
bath
सबसे पहली बात जिसका आपको खास ख्याल रखना है वो यह कि सोने से पहले जरूर नहाएं। इससे आपके शरीर पर मौजूद दिनभर की गंदगी दूर हो जाएगी और आपकी त्वचा सांस ले पाएगी। आप चाहे तो नहाने के पानी में आधा घंटा पहले नीम की पत्तियां या गुलाब की कुछ पंखुड़ियां डाल सकते हैं। इस पानी से नहाने से आप तरोताजा महसूस करेंगे। सर्दियों में नहाना मुश्किल है तो गुनगुने पानी से अच्छी तरह से चेहरे से लेकर हाथों पैरों को धोकर सोना चाहिए। इससे आप तरोताजा महसूस करेंगे।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
सोने से पहले हल्दी वाला दूध जरूर पीएं। ये आपके शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर निकालने के साथ खून को साफ करने में मदद करता है। हल्दी वाला दूध पीने से स्किन पर निखार भी आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Eye
- फोटो : pixabay
पूरे दिन हमारे दिमाग के साथ-साथ हमारी आंखें भी बहुत काम करती हैं। ऐसे में आंखों को पैंपर करके रखना बहुत जरूरी हो जाता है। आंखों के लिए एक अच्छी आईक्रीम जरूर खरीदें और सोने से पहले अपनी आंखों के चारों तरफ क्रीम से मसाज जरूर करें।
विज्ञापन
5 of 6
टूथब्रश
- फोटो : पेक्सेल्स
सोने से पहले दांतों का भी ख्याल रखें। इसके लिए रात को खाना खाने के बाद ब्रश करना न भूलें। ब्रश न करने से दांतों पर कीटाणु हमला करना शुरू कर देते हैं। इससे आपके खूबसूरत दांत सड़ सकते हैं। इसलिए सोने से पहले आप ब्रश जरूर करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।