फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूजा वाली कपूर से मिलेगा गोरा निखार, बस मिलाकर लगाएं ये खास चीज

Wed, 06 Jan 2021 04:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 06 Jan 2021 04:38 PM IST
विज्ञापन
skin care multani mitti and camphor face pack get rid of pimples acne
Camphor and Camphor oil - फोटो : Pixabay

चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और एक्ने सुंदरता बिगाड़ देते हैं। कई बार ये गले, पीठ, कंधे पर भी निकलते हैं। जिसकी वजह कुछ भी हो सकती है। फिर वो चाहे धूल-मिट्टी, प्रदूषण हो या फिर चेहरे से निकलने वाला अतिरिक्त तेल। ये एक्ने और मुंहासे देखने में तो खराब लगते ही हैं। ऐसे में इनसे छुटाकारा पान के लिए बहुत सारे जतन भी सब करते हैं। अगर फिर भी आपके चेहरे के पिंपल्स नहीं जा रहे तो एक बार पूजा और आरती में इस्तेमाल होने वाली कपूर को चेहरे पर लगाएं।

skin care multani mitti and camphor face pack get rid of pimples acne
multani mitti

चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे और एक्ने के साथ ही दाग-धब्बों के निशान को भी मिटाने में ये घर में बना पैक काफी असरदार है। कपूर के इस फेस पैक को बनाने के लिए कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी की जरूरत होगी। इस दोनों को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा में कांति आती है। 

skin care multani mitti and camphor face pack get rid of pimples acne
multani mitti
क्या है फेस पैक बनाने का तरीका

मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी को लेकर इसमे एक बड़ा टुकड़ा कपूर का डालें। अब इन दोनों को पेस्ट बनाने के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल करें। आप चाहें तो कपूर की बजाय कपूर के तेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के बाद चेहरे पर लगा लें। ध्यान रहे कि चेहरे पर फेस पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह से साफ किया गया हो। जिससे कि चेहरे पर धूल-मिट्टी के कण ना हों। 15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
skin care multani mitti and camphor face pack get rid of pimples acne
multani mitti

कपूर जहां अपनी एंटीबैक्टीरियल गुण की वजह से त्वचा से कील-मुंहासों के बैक्टीरिया निकालने का काम करेगी। वहीं मुल्तानी मिट्टी त्वचा में कसावट लाने और झुर्रियों को दूर कर त्वचा में ग्लो लाएगी। मुल्तानी मिट्टी सनबर्न से भी त्वचा को बचाती है। ये नुस्खा सुंदरता निखारने का बहुत पुराना नुस्खा है। 

विज्ञापन
skin care multani mitti and camphor face pack get rid of pimples acne
beauty - फोटो : file photo

एक्ने और मुंहासे की समस्या केवल लड़कियों को ही नहीं होती। बल्कि टीन एज से लेकर बड़ी उम्र के पुरुष भी इससे परेशान रहते हैं। ऐसे में मुल्तानी मिट्टी और कपूर का ये फेस पैक उनकी त्वचा से गंदगी को दूर कर कील-मुंहासों को दूर करने में मदद करेगा। साथ ही इससे चेहरे पर होने वाले दाग-धब्बे भी दूर होंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed