{"_id":"5ff46c2d8ebc3e2e2c37c734","slug":"men-needs-extra-care-for-facial-skin-must-know-these-face-pampering-tips","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की तरह ही जरूरी है पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल, जानें कैसे रखें ख्याल","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
महिलाओं की तरह ही जरूरी है पुरुषों के लिए त्वचा की देखभाल, जानें कैसे रखें ख्याल
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 06 Jan 2021 09:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
men beauty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
महिलाएं तो अपनी त्वचा की देखभाल के लिए बहुत सारे जतन करती हैं। जिससे कि उनकी त्वचा सुंदर और वो खूबसूरत नजर आएं। लेकिन क्या आप अंदाजा लगा सकती हैं कि महिलाओं से ज्यादा पुरुषों को अपनी चेहरे की त्वचा की देखभाल की जरूरत होती है। क्योंकि पुरुष ज्यादातर फील्ड वर्क करते हैं। जिसकी वजह से उनके चेहरे पर धूल-मिट्टी और गंदगी जमा होने लगती है। वहीं चेहरे पर प्रदूषण के प्रभाव की वजह से धीरे-धीरे उनका चेहरा डल पड़ने लगता है। अगर चाहते हैं कि आपका चेहरा भी चांद की तरह चमके तो त्वचा की देखभाल से जुड़ी इन बातों को भी भी नजरअंदाज ना करें।
2 of 5
face wash
- फोटो : Image Source: File Photo
लड़का हो या लड़की हर किसी के लिए सुबह उठकर चेहरा धोना बहुत जरूरी होता है। क्योंकि रातभर में आपकी स्किन पर ऑयल आ जाता है, जिसके लिए अच्छा होगा कि आप अपनी स्किन के अनुसार फेस क्लींजर से चेहरा साफ करें। दफ्तर से घर आकर फेसवॉश से एक बार अपना चेहरा जरूर धोएं। दिनभर धूप और गंदगी की वजह से आपकी त्वचा के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं। इसके लिए घर आकर अच्छे से जरूर फेसवॉश करें।
3 of 5
फेस वॉश
जब आप घर से बाहर हो और आपके शरीर पर जबरदस्त पसीना टपक रहा हो ऐसे में फेस वाइप्स आपके काम आएंगी। हमेशा अपने बैग में स्किन वाइप्स जरूर रखें। इसे खरीदते वक्त अपनी स्किन टाइप को ध्यान में रखते हुए इसका चयन करें। ये आपको तुरंत फ्रेश फील कराने के साथ आपके चेहरे से गंदगी दूर करने का काम करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फेस वॉश
त्वचा पर नमी खोने लगती है तो ऐसे में स्किन पर हमेशा मॉइश्चराइज का इस्तेमाल करें। इससे आपकी स्किन पर नमी बनी रहेगी और समय से पहले चेहरे पर दिखने वाली एजिंग भी कम होगी।
विज्ञापन
5 of 5
men
- फोटो : file photo
आखिर में घर से निकलते समय सूर्य की हानिकारक किरणों से बचने के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। समस्क्रीन सूरज की किरणों से स्किन डैमेज होने के खतरे को कम करता है। सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से आप टैनिंग, डार्क स्पॉट्स और एजिंग के इफेक्ट्स से बचे रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।