स्वस्थ और दमकती त्वचा की चाह हर किसी को होती है इसीलिए, बाजार में आने वाले कई तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल आजकल सभी करते हैं। लेकिन जब ये उत्पाद उनके चेहरे के निखार में मदद नहीं करते तो लोगों को लगता है कि सौंदर्य उत्पाद की कंपनियां उनके साथ धोखा कर रहीं हैं। लेकिन क्या आप जानते है चेहरे की सुंदरता बनाए रखने के लिए जरुरी है कि सबसे पहले आप अपने त्वचा के प्रकार को जानें। तैलीय, रुखी, नार्मल या फिर कांबिनेशन आपकी त्वचा इनमें से किसी भी तरह की हो सकती है। तो आइए जानें कि आप अपनी त्वचा के प्रकार का पता कैसे लगा सकते है, जिससे आप उसकी देखभाल करने में कोई गलती न करें।
चेहरे की सही देखभाल के लिए जरूरी है जानना कि कैसी है आपकी त्वचा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैलीय त्वचा
सबसे आसान है इस तरह की त्वचा का पता लगाना। तैलीय त्वचा पर हमेशा कील मुंहासे, दाने निकलते रहते हैं क्योंकि तेल की वजह से चेहरे के रोम छिद्र बंद हो जाते हैं। इसीलिए जरुरी है कि तैलीय त्वचा को हमेंशा समय समय पर साफ करते रहा जाए। तैलीय त्वचा के लिए कुछ गेंदे के फूल को रातभर गुनगने पानी में भिगो दें। सुबह इसमें दही और चंदन को मिलाकर एक पेस्ट बना लें और चेहरे पर लगाकर बीस मिनट के लिए छोड़ दें। घर पर बने इस पैक को लगाने से त्वचा के अतिरिक्त तेल को हटाकर चेहरे को साफ करने में मदद मिलती है।
इस तरह की त्वचा सबसे अच्छी त्वचा मानी जाती है क्योंकि नार्मल त्वचा वालों का चेहरा मुलायम और चमकदार होता है। साधारण त्वचा वालों को साबुन के इस्तेमाल से परहेज करना चाहिए क्योंकि साबुन चेहरे पर मौजूद प्राकृतिक तेल को सोख लेता है। इसलिए साबुन के बजाए क्लीजिंग जेल का प्रयोग बेहतर होगा।
रुखी त्वचा वालों के लिए भी अतिरिक्त देखभाल की जरुरत होती है। माश्चराइजर युक्त जेल का इस्तेमाल इन लोगों के लिए सही रहता है। इन लोगों को धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन का प्रयोग जरुर करना चाहिए।
इस तरह की त्वचा का पता लगाने के लिए आपको सुबह उठने के बाद एक टिश्यू की मदद से अपने चेहरे को साफ करना चाहिए। अगर माथे, ठोढ़ी और नाक के पास तेल निकलता है तो इसका मतलब है कि आपकी त्वचा कांबिनेशन है। इसमें गाल और चेहरे का बाकी हिस्सा रुखा होता है, जबकी टी जोन यानि नाक, ठोढ़ी, माथे के पास से तेल निकलता है। कांबिनेशन त्वचा वालों को अपने चेहरे के हर हिस्से की देखभाल अलग अलग करनी पड़ती है। गुलाब जल का प्रयोग टोनर के रुप में करना इनके लिए काफी फायदेमंद होता है।