लॉकडाउन के बीच जहां सारे सितारे घर के कामों में व्यस्त हैं वहीं भोजपुरी की ये स्टार दुल्हन बन गई है। कटरीना कैफ से लेकर मलाइका अरोड़ा तक घर में झाड़ू लगाती दिख रही हैं तो कहीं खाना बनाते ऐसे में भोजपुरी की हीरोइन मोनालिसा दुल्हन बनीं इतरा रही हैं। तस्वीरों में उनका लुक काफी खूबसूरत नजर आ रहा है।
लॉकडाउन के बीच ही भोजपुरी स्टार मोनालिसा बन गईं दुल्हन, तस्वीरों में दिख रहीं बेहद खूबसूरत
दुल्हन के रूप में तैयार मोनालिसा ने लाल रंग का लहंगा पहना है। वहीं गोल्डन किनारे वाले सिंपल से ब्लाउज के साथ हाथों में कलीरें उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
हैवी ज्वैलरी और मांग टीका के साथ मोनालिसा ने न्यूड शेड की लिपस्टिक का चुनाव किया है। मोनालिसा के इस खूबसूरत लुक की फैन काफी तारीफें भी करते नजर आ रहें हैं।
बता दें कि मोनालिसा टीवी सीरियल नजर में दर्शकों का मनोरंजन करती दिख रही हैं। फिलहाल इस समय लॉकडाउन के चलते सारे सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है।
A post shared by MONALISA (@aslimonalisa) on
बता दें कि मोनालिसा अक्सर ही इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। सेल्फ क्वारंटीन के समय वो अपनी पसंदीदा दोस्त किताबों के साथ वक्त बिता रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने घर की एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें वो ब्लैक रंग की शार्ट ड्रेस में तैयार हैं।
