भूमि पेडनेकर ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म दम लगा के हइसा से की थी। आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहीं भूमि ने पहली ही फिल्म के बाद अपने लुक में इतना बदलाव कर लिया था कि फैंस ये देख हैरान रह गए थे। टॉयलेट-एक प्रेम कथा, पति, पत्नि और वो जैसी फिल्मों में भूमि ने एक्टिंग से भी सबको हैरान कर दिया था। दरअसल, पहली फिल्म में भूमि ने एक मोटी महिला का किरदार निभाया था। जिसके बाद उन्होने अपने वजन को इतनी तेजी से कम किया कि सब हैरान रह गए थे। तो आगे की स्लाइड में देखें भूमि के अबतक के बेस्ट लुक।
Bhumi Pednekar Birthday: पहली फिल्म के बाद कुछ यूं बदला भूमि ने अपना लुक, फैंस भी देख हो गए हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'दम लगाकर हाइशा' के लिए भूमि ने अपने वजन को काफी ज्यादा बढ़ा लिया था। एक मोटी लड़की के किरदार के लिए भूमि को साल 2016 का बेस्ट डिबेट अवॉर्ड भी मिला था। इस फिल्म के लिए भूमि ने 89 किलो वजन कर लिया था। जिसकी वजह से फिल्म में देख कोई नहीं जान सकता कि वो भूमि ही हैं। लेकिन इस फिल्म के बाद ही मिस पे़डनेकर ने अपना वजन कम किया था।
हालांकि फिल्म की रिलीज के बाद भूमि ने अपना वजन तेजी से घटाया। उन्होने चार महीने में अपना वजन 30 किलो तक कम कर लिया था। इस तस्वीर में भूमि के ग्लैमरस लुक को देख अंदाजा लगा सकते हैं।
वहीं इस साल जनवरी में हुए अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची भूमि ने अपने बेहद ग्लैमरस लुक से सबको चौंका दिया था। डीप वी प्लजिंग नेकलाइन का ब्लश पिंक गाउन पहन भूमि बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जिसके साथ वो पिंक कलर के लिप्स और कोहल आईज में नजर आई्ं थीं।
यहीं नहीं भूमि ने डब्बू रत्नानी के कैलेंडर में भी अपनी जगह बनाई। और इस साल हुए रिलीज हुए कैलेंडर में बोल्ड फोटोशूट करवाया। जिसमें टॉपलेस अवतार में नजर आईं।