फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर दिखा दिशा परमार का स्टाइलिश अवतार, राहुल वैद्य को देख आई रणवीर सिंह की याद

Thu, 01 Apr 2021 06:55 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 01 Apr 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 14 fame rahul vaidya spotted at airport with disha parmar
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : Insatagram- @rahulvaidyarkv

बिग बॉस 14 में प्यार का इजहार करने के बाद से ही राहुल वैद्य और दिशा परमार सुर्खियों में है। अब इस लवबर्ड्स को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां दोनों की स्टाइलिश एंट्री देखने को मिली। दिशा जहां बेहद कूल फॉर्मल लुक में नजर आईं तो वहीं दूसरी तरफ राहुल को देख रणवीर सिंह की याद आने लगी। 

bigg boss 14 fame rahul vaidya spotted at airport with disha parmar
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

दरअसल, एयरपोर्ट ट्रैवलिंग के लिए राहुल ने लाल, सफेद और काले रंग की लाइनिंग वाले जॉगर्स और टीशर्ट को चुना था। सिंगर का ये स्टाइलिश अतरंगी सा आउटफिट मशहूर लेबल गुची का है। जिस पर रणवीर सिंह का प्यार जगजाहिर है। 

bigg boss 14 fame rahul vaidya spotted at airport with disha parmar
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : इंस्टाग्राम

वहीं इस गुची के एक्टिववियर सेट के साथ राहुल ने सफेद रंग के स्नीकर मैच कर रखे थे। वहीं काले रंग के सनग्लासेज के साथ वो हमेशा की तरह ही हैंडसम नजर आए। जबकि दूसरी तरफ उनकी लेडी लव बेहद सिंपल और स्टाइलिश अवतार में रेडी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 14 fame rahul vaidya spotted at airport with disha parmar
राहुल वैद्य-दिशा परमार - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा ने ट्रैवलिंग को ध्यान में रखते हुए ग्रे कलर की सिल्क पैटर्न की शर्ट कैरी की थी। जिसको उन्होंन हाफ टक कर स्टाइलिश बनाने की कोशिश की थी। वहीं इसे ब्लू जींस के साथ पेयर कर दिशा सफेद रंग के स्नीकर और काले हैंडबैग में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ उनके स्टाइलिश ब्वॉयफ्रेंड गुची का बैग भी कंधे पर डाले नजर आए। 

विज्ञापन
bigg boss 14 fame rahul vaidya spotted at airport with disha parmar
राहुल वैद्य, दिशा परमार - फोटो : instagram/rahulvaidyarkv
दिशा का सिंपल और एलिगेंट फैशन राहुल के सामने बिल्कुल फीका नजर आ रहा था। क्योंकि राहुल सिर से पांव तक गुची के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। वहीं काला चश्मा और बियर्ड उनके लुक को डैपर बनाने में कोई कसर नहीं बाकी रख रहे थे। बता दें कि सिंगर राहुल वैद्य ने एक्ट्रेस दिशा परमार को बिग बॉस के घर में रहकर ही टीवी पर प्रपोज किया था। जिसके बाद दिशा ने उनके प्रपोजल को एक्सेप्ट कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed