बिपाशा बसु इन दिनों पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मालदीव में छुट्टियां एंज्वॉय कर रही हैं। इसके साथ ही वो अपने ग्लैमरस लुक से फैंस को इंप्रेस भी कर रही हैं। बिकिनी से लेकर बीच ड्रेसेज में उनकी अदाएं हर किसी को लुभा रही हैं। बीच पर साइकिल चलाते बिपाशा का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर ढेर सारी तस्वीरों के साथ ही बिपाशा ने एक और खास तस्वीर साझा की है।
मालदीव में छुट्टियां बिता रहीं बिपाशा बसु ने साझा किया टैनिंग वाला चेहरा, क्या आप जानते हैं इससे छुटकारा पाने का घरेलू नुस्खा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, बीच पर और मालदीव के जंगलों में बोल्ड आउटफिट के साथ सैर कर रहीं बिपाशा ने धूप से हुई टैनिंग की एक तस्वीर भी फैंस के साथ साझा की है। जिसके साथ उन्होंने तस्वीर पर कैप्शन दिया है टोस्ट। जिसे देख फैंस भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। वैसे बता दें कि समुंदर किनारे सैर करने और बीचवियर के साथ ढेर सारी फोटोज क्लिक करवाने में तो मजा आता है। लेकिन धूप की वजह से हुई टैनिंग बाद में सबसे ज्यादा परेशान करती है।
ऐसे में जरूरी है कि समुंदर किनारे मस्ती करने जा रहे हों तो टैनिंग का ख्याल जरूर रखें। इसके लिए बेहतर क्वालिटी के सनस्क्रीन लोशन के साथ ही टैनिंग को हटाने के लिए कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमा सकते हैं। तो चलिए जानें कि गर्मियों के मौसम में धूप से हुई सांवली त्वचा को कैसे सही किया जा सकता है।
नींबू के रस में ब्लीचिंग तत्व होते हैं। जो टैन को कम करने मदद करता है। धूप की वजह से त्वचा पर टैनिंग हो जाए तो नींबू के रस में शहद मिलाकर प्रभावित त्वचा पर लगाकर छोड़ दें। फिर तीस मिनट ठंडे पानी से इसे साफ कर लें। आप चाहे तो नींबू के रस में चीनी मिलाकर स्क्रब के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे डेड स्किन को साफ करने में मदद मिलती है।
अगर धूप से त्वचा काली नजर आने लगी है तो टमाटर इस पर गहरा असर करेगा। ये त्वचा की चमक वापस लाने में कारगर है. एक टमाटर लेकर इसे मिक्सी में पीस कर एक से दो चम्मच दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम करने में मदद करता है। इस पेस्ट को चेहरे से लेकर गर्दन और जिन हिस्सों में टैनिंग हुई हो लगा लें। फिर बीस मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर दें। त्वचा से होने वाली टैनिंग को दूर करने में ये दोनों ही तरीके काफी कामयाब है।