Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
bipasha basu vacation in maldives with husband karan singh grover radiant skin impress the fans
{"_id":"603638b78ebc3e14fc0040a6","slug":"bipasha-basu-vacation-in-maldives-with-husband-karan-singh-grover-radiant-skin-impress-the-fans","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिपाशा बसु ने पति संग शेयर की तस्वीर, ग्लोइंग स्किन देख हो जाएंगे फैन","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
बिपाशा बसु ने पति संग शेयर की तस्वीर, ग्लोइंग स्किन देख हो जाएंगे फैन
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Thu, 25 Feb 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम
Link Copied
बिपाशा बसु पिछले दिनों अपने पति करन सिंह ग्रोवर का जन्मदिन सेलिब्रेट करने मालदीव पहुंची थीं। जहां से वो लगातार रोमांटिक तस्वीरें साझा करते दिखीं। इन तस्वीरों में बिपाशा बसु का खूबसूरत अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। स्विमसूट से लेकर बीच वियर तक में बिपाशा का ग्लैमरस अंदाज तो नजर आ ही रहा है। वहीं उनकी ग्लोइंग स्किन हर किसी का ध्यान खींच रही है।
Trending Videos
2 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : instagram
पति करन सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक वेकेशन पर पहुंची बिपाशा स्विम वियर में शानदार तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं। जिसमे वो अपने टोंड लेग्स के साथ ही स्लिम बॉडी फ्लांट कर रही हैं। वहीं सनशाइन तस्वीरों में बिपाशा की ग्लोइंग स्किन भी साफ नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : instagram
यलो कलर की वन शोल्डर स्विमवियर के साथ बिपाशा सनी शेड के गॉगल्स लगाए मुस्कुरा रही हैं। वहीं बिपाशा के इस लुक को देख कहना मुश्किल है कि वो 42 साल की हैं। वहीं बिपाशा की इन तस्वीरों पर फैंस भी जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं।
4 of 5
करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु
- फोटो : instagram/bipashabasu
वैसे बता दें कि बिपाशा अक्सर ही पति करन सिंह ग्रोवर के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती रहती हैं। मालदीव में बिपाशा करण का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची थीं। जहां पर दोनों ने जमकर एंज्वॉय किया। वहीं सोशल मीडिया पर रोमांटिक तस्वीरों के जरिए बिपाशा ने करण को जन्मदिन की बधाई भी दी। जिसके साथ कैप्शन में उन्होने लिखा कि 'साल का यह मेरा दूसरा पसंदीदा दिन है। हैप्पी बर्थडे करण। आई लव यू।'
विज्ञापन
5 of 5
बिपाशा बसु, करण सिंह ग्रोवर
- फोटो : instagram/bipashabasu
बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म अलोन के सेट पर हुई थीं। यहीं से दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। साल 2016 के अप्रैल महीने में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनकी शादी को चार साल हो गए हैं। बिपाशा बसु इन दिनों बड़े पर्दे से थोड़ा दूर हैं और अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।