फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Birthday Special: कंगना की फिट बॉडी का राज है सही खानपान, रोज के नाश्ते में खाती हैं इतनी साधारण चीज

Mon, 23 Mar 2020 11:35 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 23 Mar 2020 11:35 AM IST
विज्ञापन
birthday special kangna ranaut fitness routine and diet to stay always fit
- फोटो : instagram

कंगना रानौत उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो खूबसूरत होने के साथ ही फिट भी रहती हैं। हालांकि वो आम अभिनेत्रियों की तरह जिम जाते बहुत ही कम नजर आती हैं। लेकिन हम आपको बता दें कि वो अपने एक्सरसाइज को कभी नहीं छोड़ती। सप्ताह में पांच दिन योग और जिम में पसीना बहाना उनकी दिनचर्या में शामिल है। 23 मार्च को अपना जन्मदिन मनाने वाली कंगना रानौत के फिट रहने में उनके संयमित खानपान का भी बड़ा योगदान है। तो चलिए जानें 33 साल की कंगना का फिटनेस रूटीन क्या है। 


 
birthday special kangna ranaut fitness routine and diet to stay always fit
- फोटो : social media

कंगना अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। सप्ताह में पांच दिन योग करने के साथ ही वो अलग-अलग एक्सरसाइज भी शामिल करती हैं। जिसमें कार्डियो से लेकर पुलअप्स, पुशअप्श, स्क्वाट्स और जर्मन सेट्स फॉलो करती हैं। रोजाना वो करीब एक से दो घंटा जिम में पसीना बहाती हैं। इसके साथ ही 45 मिनट का योग अलग से होता है।



 
birthday special kangna ranaut fitness routine and diet to stay always fit
- फोटो : social media

कंगना अपनी एक्सरसाइज के साथ ही खानपान का भी खास ख्याल रखती हैं। अपनी बेबाक राय और हटकर फिल्मों के चयन की वजह से बॉलीवुड में उनका अलग मुकाम है। कंगना को अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। कंगना ऑइली और फैटी खाने के बारे में कहती हैं कि ये केवल शरीर का वजन ही नहीं बढ़ाते बल्कि इस तरह के खाने से आंतरिक अंगों को भी नुकसान हो जाता है। कंगना अपने नाश्ते में दलिया को शामिल करती हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special kangna ranaut fitness routine and diet to stay always fit
- फोटो : social media

दलिया के साथ ही कंगना फाइबर से भरपूर सीरियल को भी खाती हैं। जिससे उन्हें कार्बोहाइड्रेट तो मिलता ही है सारा दिन एनर्जी भी मिलती है। नाश्ते के बाद कंगना फल खाती हैं। साथ ही प्रोटीन शेक पीने का भी यहीं समय रखती हैं। जिससे उन्हें सही मात्रा में प्रोटीन मिलता है। 



 
विज्ञापन
birthday special kangna ranaut fitness routine and diet to stay always fit

फिल्म पंगा में अपने काम के लिए तारीफें बटोरने वाली कंगना के हेल्दी और फिट रहने में उनके खानपान की दिनचर्या अहम भूमिका निभाती है। दोपहर के भोजन में वो चावल, रोटी, दही और उबली सब्जियां खाना पसंद करती है। साथ में सलाद भी लेना नहीं भूलती हैं। कंगना जल्द ही तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं जयललिता के ऊपर बन रही बायोपिक में नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम थलाइवी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed