फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blouse Fabric For Winter: लगती है काफी ज्यादा सर्दी तो साड़ी-लहंगे के साथ पहनें इन फैब्रिक के ब्लाउज

Fri, 27 Dec 2024 01:59 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:59 PM IST
सार

सर्दियों में साड़ी पहनना जितना स्टाइलिश हो सकता है, उतना ही ठंड के कारण चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है। लेकिन सही फैब्रिक और स्टाइल के ब्लाउज चुनने से आप कंफर्टेबल रहेंगी।

विज्ञापन
Blouse Fabric For Winter saree and lehenga sardiyon ke mausam me kin fabric ka blouse pahnna chahie
साड़ी-लहंगे के साथ पहनें इन फैब्रिक के ब्लाउज - फोटो : instagram

Blouse Fabric For Winter: मौसम चाहे कोई सा भी हो, पर महिलाएं अपना स्टाइल दिखाना कभी नहीं छोड़तीं। लेकिन जब ठंड का मौसम आ जाता है, तो महिलाओं को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके महिलाएं नए साल की पार्टी से लेकर शादी-विवाह तक में साड़ी पहनना पसंद करती हैं।



साड़ी में ठंड लगना काफी स्वाभाविक है, पर यदि इसे सही फैब्रिक के ब्लाउज के साथ कैरी किया जाए तो न सिर्फ आपका लुक अच्छा दिखेगा, बल्कि शरीर को गर्माहट भी मिलेगी। बहुत सी महिलाओं को इस बारे में जानकारी ही नहीं है कि सर्दी के मौसम में वो खास किन-किन फैब्रिक का ब्लाउज तैयार करा सकती हैं।

ऐसे में यदि आप सर्दी में साड़ी पहनकर अपना जलवा बिखेरना चाहती हैं तो इसके साथ खास फैब्रिक का ब्लाउज बनवाएं। यहां हम आपको इन खास कपड़ों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

Blouse Fabric For Winter saree and lehenga sardiyon ke mausam me kin fabric ka blouse pahnna chahie
वेल्वेट ब्लाउज - फोटो : instagram

वेल्वेट ब्लाउज


 वेल्वेट एक गर्म और रिच फैब्रिक है, जो सर्दियों के लिए बिल्कुल परफेक्ट रहता है। ऐसे में ये ब्लाउज आपकी साड़ी को एक रॉयल टच देगा और ठंड से बचाएगा। यदि इस फैब्रिक का ब्लाउज बनवा रही हैं तो इसके लिए फुल स्लीव्स डिजाइन चुन सकती हैं।  

Blouse Fabric For Winter saree and lehenga sardiyon ke mausam me kin fabric ka blouse pahnna chahie
सिल्क या बनारसी ब्लाउज - फोटो : instagram

सिल्क या बनारसी ब्लाउज 

सिल्क और बनारसी फैब्रिक गर्म होते हैं और इन्हें सर्दियों में पहनना अच्छा विकल्प हो सकता है। ये ब्लाउज आपकी साड़ी को क्लासिक और पारंपरिक लुक देंगे। आप चाहें तो सिंपल साड़ी के साथ भी सिल्क फैब्रिक का ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। 

How To Buy Hair Serum: हेयर सीरम खरीदते वक्त अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, वरना खो जाएगी बालों की रंगत

विज्ञापन
विज्ञापन
Blouse Fabric For Winter saree and lehenga sardiyon ke mausam me kin fabric ka blouse pahnna chahie
ऊनी फैब्रिक ब्लाउज - फोटो : instagram

ऊनी फैब्रिक ब्लाउज

सर्दी के मौसम में बाजार में ऊन और ऊन से बने फैब्रिक आसानी से मिल जाते हैं। ऐसे में आप ऊनी फैब्रिक से ब्लाउज बनवा सकती हैं। ऊनी फैब्रिक से बने ब्लाउज आपको गर्माहट देंगे और आपकी साड़ी के साथ मैच भी करेंगे

विज्ञापन
Blouse Fabric For Winter saree and lehenga sardiyon ke mausam me kin fabric ka blouse pahnna chahie
फलालैन फैब्रिक - फोटो : instagram

फलालैन फैब्रिक

ये फैब्रिक हल्का तो होता है, लेकिन ये काफी गर्माता है। ऐसे में आप इस फैब्रिक का ब्लाउज तैयार करा सकती हैं। इसे आप फॉर्मल स्टाइल का ब्लाउज बनवाएं। इसे पहनकर आपका अंदाज काफी खूबसूरत दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed