मेट गाला 2019 में अपने अनोखे अंदाज से लुभाने के बाद बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियां कान फेस्टिवल में जलवा बिखेर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी, हिना खान, हुमा कुरैशी, ऐश्वर्या राय बच्चन अबतक कान 2019 में नजर आईं हैं। स्टाइलिश ड्रेस में हर अभिनेत्री ने वाहवाही लूटी। हालांकि, किसी का लुक ज्यादा पसंद किया गया और किसी का कम। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, डायना पेंटी, हुमा कुरैशी के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी रेड कार्पेट पर एंट्री ले ली है। ऐसे में अभिनेत्रियों का समर व्हाइट लुक काफी ट्रेंड कर रहा है।
रेड कारपेट पर भारतीय सुंदरियों के 'व्हाइट लुक' ने कर दिया कमाल, ऐश्वर्या के लुक पर हो जाएंगे फिदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कान फेस्टिवल 2019 में अपने हर लुक से मन मोह लेने वाली 'कॉकटेल एक्ट्रेस' डायना पेंटी का 'व्हाइट लुक' काफी आकर्षक रहा। स्टाइलिश वेस्टर्न व्हाइट साड़ी में डायना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। डायना की ये वेस्टर्न साड़ी अमिता अग्रवाल ने डिज़ाइन की थी। इस लुक को डायना ने सिंपल ब्रैड्स हेयर स्टाइल और लाइट मेकअप और रेड लिपस्टिक के साथ कम्पलीट किया।
इंटरनेशनल फेम प्रियंका चोपड़ा जोनस का हर लुक देखते बनता है। खासकर व्हाइट गाउन में 'फेयरी टेल' वाली फील देती प्रियंका की ये ड्रेस बेहद आकर्षक थी। इस ड्रेस में निक जोनस के साथ खड़ी प्रियंका 'रिलेशनशिप गोल्स' दे रही थीं।
अपने लुक के लिए दीपिका ने इट कलर की लॉन्ग ट्रेल वाली थाई हाई स्लिट गाउन कैैरी किया था। दीपिका की ड्रेस, हेयर स्टाइल से लेकर मेकअप तक सब कुछ जबरदस्त था। दीपिका के गाउन में बड़ी सी बो लगी थी, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया । दीपिका की ये ड्रेस हाई स्लिट और डीप नेक है । दीपिका की इस ड्रेस को पीटर डुंडास ने कस्टमाइज किया । अपने लुक को पूरा करने के लिए दीपिका ने हाई पोनी टेल के साथ कैट आई मेकअप किया था। डायमंड ईयररिंग्स, शिमरी ब्रैसलेट, पिंक लिप्स उनके लुक को परफेक्ट बना रहे थे।
व्हाइट लुक में 'विश्व सुंदरी' ऐश्वर्या राय बच्चन गजब लग रही थीं। सफेद रंग की फ्रिल-फर गाउन में ऐश ने रेड कारपेट पर एंट्री ली। अपने इंस्टाग्राम पर उन्होंने लिखा, 'आपके सबके के प्यार के लिए शुक्रिया!'