बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने सीधे फिल्मों में अपना करियर नहीं बनाया। कई सारे ऐसे सितारे हैं जिन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखने के पहले दूसरे-दूसरे काम किए हैं। जिसमें कई सारी बॉलीवुड की हीरोइनें भी शामिल हैं। जैकलीन फर्नांडिज से लेकर अमिताभ बच्चन और सोनाक्षी सिन्हा तक फिल्मों में अभिनय से पहले दूसरा काम करते थे। तो चलिए देखें किन सितारों कौन सा काम किया।
बॉलीवुड के सुपरस्टार फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम, कोई था केमिस्ट तो किसी ने की रिपोर्टिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म अलादीन के साथ की थी। लेकिन फिल्मों में आने से पहले उन्होने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की थी और बतौर टीवी रिपोर्टर भी काम किया था। साथ ही जैकलीन मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। हालांकि इंडिया आने के बाद उन्होंने फिल्मो की ओर रुख कर लिया।
सोनाक्षी सिन्हा को फिल्मों में लाने का श्रेय सलमान खान को जाता है। फिल्मों में आने के लिए सलमान ने ही सोनाक्षी को फैट टू फिट के लिए इंस्पायर किया था। हालांकि सोनाक्षी इससे पहले कॉस्टूयम डायरेक्टर के तौर पर काम करती थीं। फिल्म मेरा दिल लेके देखो में उन्होंने बतौर कॉस्टयूम डिजाइनर काम किया था। इसके अलावा सोनाक्षी ने मॉडलिंग भी की थी।
अक्षय कुमार के बारे में सब लोग जानते हैं कि वो फिल्मों में आने से पहले बतौर शेफ बैंकॉक में काम किया करते थे। भारत आने के बाद उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग देनी शुरू की और उसके बाद फिल्मों में अभिनय किया।
कई सारे डायरेक्टर के रिजेक्ट करने के बाद फिल्मों में जोरदार एंट्री करने वाले सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों में आने के पहले एक शिपिंग फर्म में एक्जिक्यूटिव के तौर पर काम करते थे।