टीवी पर आने वाले धारावाहिकों के फैंस अलग ही होते हैं। धारावाहिकों की कहानी चाहे कुछ भी कहती हो लेकिन इनमें दिखने वाली बहुओं की फैन बहुत सारी महिलाएं होती हैं। दिव्याका त्रिपाठी, शिवांगी जोशी हो या एरिका फर्नांडिज इन सबको अक्सर ही सब सीरियल के नामों से जानते हैं। खूबसूरती में नंबर वन ये अभिनेत्रियां छोटे पर्दे पर जब दुल्हन के रूप में आती हैं तो सभी उनके फैन हो जाते हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें कसौटी जिंदगी की प्रेरणा से लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है कि नायरा और ये हैं मोहब्बतें की दिव्यांका त्रिपाठी के दुल्हन लुक जिसे देख सभी उनके फैन हो गए थे।
जब टीवी की बहुएं बनीं दुल्हन, हर कोई बन गया इनका फैन, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा शर्मा का रोल निभा रहीं एरिका फर्नांडिज सफेद और लाल लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही हैं। जिसके साथ माथे पर हैवी माथपट्टी और चोकर नेकपीस के साथ उन्होंने इस ब्राइडल लुक को पूरा किया था। जिसमें वो गजब की खूबसूरत दिख रहीं थीं।
ये रिश्ता क्या कहलाता हैं में नायरा यानी शिवांगी जोशी कई बार ब्राइडल लुक में नजर आ चुकी हैं। लेकिन हर बार उनके लुक को देख लड़कियां दिवानी हो जाती हैं। यहां तक कि अक्सर ही लड़कियां उनके इस लुक को कॉपी भी करती हैं। लाल रंग के जोड़े में तैयार शिवांगी जोशी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
दृष्टि धामी अपनी शादी में लाल रंग के जोड़े में तैयार हुई थीं। जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही थीं। माथे पर मांगटीका और नथ में तैयार दृष्टि की तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही थीं। वहीं टीवी धारावाहिकों में उनके दुल्हन लुक को सब बहुत पसंद करते हैं। इस तस्वीर में भी वो दुल्हन बनकर काफी ज्यादा आकर्षक दिख रही हैं।
वहीं टीवी की नागिन अक्सर ही अपने गॉर्जियस फोटोशूट सोशल मीडिया पर डालती रहती हैं। पिछले दिनों दुल्हन के लुक में ब्राइडल फोटोशूट में नजर आईं मौनी रॉय ट्रेडिशनल के साथ ही मॉडर्न दुल्हन बनीं दिखीं थी। तो अब आप ही इन तस्वीरों को देख फैसला करिए कि दुल्हन बन कौन सी अभिनेत्री सबसे ज्यादा खूबसूरत नजर आई।