फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बजट 2024: आज के दिन बेहद खास रहता है वित्त मंत्री का पहनावा, बीते सालों में ऐसी साड़ियों को दी प्राथमिकता

Thu, 01 Feb 2024 09:45 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 01 Feb 2024 09:45 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मूल रूप से दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, यही वजह है कि बजट में वो अपनी संस्कृति की झलक दिखाती हैं।

विज्ञापन
budget 2024 finance minister nirmala sitharaman saree look on budget day
बजट 2024 - फोटो : PTI

आज का दिन देशवासियों के लिए बेहद ही खास है, क्योंकि आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना अंतरिम बजट पेश कर रहीं हैं। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है, इसलिए लोगों को इससे काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस साल वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण छठा बजट सदन में पेश कर रहीं हैं। बजट के साथ-साथ आज के दिन उन पहनावे पर भी सबकी नजर रहती है।



दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मूल रूप से दक्षिण भारत से ताल्लुक रखती हैं, यही वजह है कि बजट में वो अपनी संस्कृति की झलक दिखाती हैं। जिस तरह की साड़ी वो बजट वाले दिन पहन कर आती हैं, वो बेहद ही खास होती है, जिस वजह से लोग उसके बारे में जानना चाहते हैं।

बात करें उनके आज के लुक की तो आज वो नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद पहुंची हैं। इससे पहले के सालों में भी उनका लुक बेहद खास था। आइए जानते हैं बीते सालों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण किस तरह की साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं।

budget 2024 finance minister nirmala sitharaman saree look on budget day
बजट 2024 - फोटो : PTI

कैसा रहा आज का लुक

आज वित्त मंत्री नीले रंग की साड़ी पहनकर संसद में पहुंची हैं। इस साड़ी पर आइवरी रंग का प्रिंट है। देखने में ये बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंंने अपने गले में एक चेन भी पहनी है। भारतीय धर्म शास्त्रों में नीला रंग बल और वीरता का प्रतीक माना जाता है। इसे सकारात्मकता और आत्मविश्वास के साथ अधिकार का प्रतीक भी माना जाता है।

budget 2024 finance minister nirmala sitharaman saree look on budget day
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : सोशल मीडिया

2023 का लुक भी था खास

2023 में वित्त मंत्री ने लाल रंग की संबलपुरी साड़ी को चुना था। उनकी इस साड़ी में पारंपरिक टेम्पल बॉर्डर बना था। लाल रंग की इस साड़ी में काली बॉर्डर पट्टी दी गई थी, जिसमें जटिल सुनहरा काम हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
budget 2024 finance minister nirmala sitharaman saree look on budget day
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Agency (File Photo)
2022 का लुक 

2022 के बजट सत्र में वित्त मंत्री ने हैंडलूम सिल्क की साड़ी पहनी थी। ब्राउन कलर की साड़ी पर उन्होंने डार्क मरून कलर का ब्लाउज मैच किया था। इस साड़ी पर काफी खूबसूरत सा प्रिंट भी था। 
विज्ञापन
budget 2024 finance minister nirmala sitharaman saree look on budget day
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : Social Media

2021 का लुक

2021 के आम बजट के दौरान वित्त मंत्री ने लाल और ऑफ व्हाइट सिल्क पोचमपल्ली साड़ी में नजर आईं थीं। उनकी इस साड़ी पर ऑफ व्हाइट डिटेलिंग और गोल्डन बॉर्डर दिया हुआ था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed