{"_id":"5cdba326bdec22077654e572","slug":"cannes-2019-selena-gomez-stuns-in-a-silky-louis-vuitton-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cannes 2019: रेड कारपेट पर सेलेना गोमेज का डेब्यू, ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस ने मचाया तहलका","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Cannes 2019: रेड कारपेट पर सेलेना गोमेज का डेब्यू, ड्रेस के साथ डायमंड नेकलेस ने मचाया तहलका
फैशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोना नारंग
Updated Wed, 15 May 2019 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
selena gomez
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पॉप सिंगर सेलेना गोमेज ने 72वां कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर धमाकेदार डेब्यू किया। उनके हर लुक की फैशन एक्सपर्ट्स जमकर सराहना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ सेलेना की तस्वीरे छाई हुई हैं। अपने स्टाइल और फैशन सेंस से सेलेना ने एक बार फिर फैंस को इम्प्रेस कर दिया।
2 of 5
selena gomez
रेड कारपेट के लिए सेलेना ने व्हाइट कलर की हाई स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप कैरी किया था। सेलेना का यह ड्रेस Louis Vuitton कलेक्शन से था। अपने लुक को पूरा करने के लिए सेलेना ने हाई पफ करके बन बनाया हुआ था और साथ में डॉयमंड नेकलेस पहना था।
3 of 5
selena gomez
मेकअप में सेलेना ने विंग लाइनर के साथ हॉट रेड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही थी। सेलेना के इस लुक के लिए उनका मेकअप Hung Vanngo ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
selena gomez
सेलेना कान में अपनी फिल्म 'द डेड डोंट डाई' को प्रमोट करने पहुंची थीं। सेलेना ने अपने दूसरे लुक के लिए ऑफ शोल्डर क्रीम ड्रेस पहनी थी। अपने इस लुक के साथ भी उन्होंने अपना वही हार पहना हुआ था। अपनी एंट्री के साथ सेलेना ने वहां मौजूद सभी का दिल जीत लिया।
विज्ञापन
5 of 5
selena gomez
ओवरऑल सेलेना का लुक स्टनिंग था। सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं। बता दें, सेलेना गोमेज इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली महिला सेलेब्रिटी हैं। सेलेना के फैंस उनका यह अवतार देख बेहद खुश हैं। इससे पहले जब वह कुछ समय के लिए डिजिटल दुनिया से दूरी बना चुकी थीं, तो उनके फैंस काफी निराश हुए थे।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।