फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2024: 'कान' के रेड कार्पेट पर नए लुक में नजर आईं उर्वशी रौतेला, गले के हार ने खींचा लोगों का ध्यान

Mon, 20 May 2024 10:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 20 May 2024 10:16 AM IST
सार

कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का नया लुक सामने आया है, जिसमें उनके नेकलेस ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खीचा। 

विज्ञापन
Cannes 2024 urvashi rautela latest look in Cannes film festival unique neckless of urvas
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

Cannes 2024: फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल की धूम दुनियाभर में दिखाई दे रही है। इस समारोह में शिरकत करने के लिए कई देशों के सितारे फ्रांस पहुंच रहे हैं। भारत से भी ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी, उर्वशी रौतेला के अलावा कई सोशल मीडिया स्टार्स भी वहां पहुंचे हैं। हर कोई अपने अंदाज से कान के रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखेर रहा है।



ऐश्वर्या राय बच्चन तो दो दिन के बाद भारत वापस लौट आईं लेकिन उर्वशी अभी भी दूसरे देश की धरती पर अपना ग्लैमरस अंदाज दिखा रही है। उर्वशी का पहला लुक कान की ओपनिंग सेरेमनी में सामने आया था। इस दौरान उन्होंने पिंक रंग का गाउन कैरी किया था। इसके बाद वो लाल रंग के खूबसूरत ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। अब हाल ही में उर्वशी को ब्लू रंग के गाउन में देखा गया। इस गाउन में वो बेहद खूबसूरत लग रहीं थीं। आइए आपको उनके इस लुक के बारे में बताते हैं। 

Cannes 2024 urvashi rautela latest look in Cannes film festival unique neckless of urvas
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

कैसा था लुक

उर्वशी के तीसरे लुक की बात करें तो वो इस दौरान नीले रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आईं। इस दौरान उर्वशी किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थीं। उनके इस गाउन पर बेहद ही खूबसूरत सा वर्क था, जो देखने में अंतरिक्ष के जैसा लग रहा था। 

Cannes 2024 urvashi rautela latest look in Cannes film festival unique neckless of urvas
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela


मेकअप था खास

एक्ट्रेस ने अपने तीसरे लुक को विंग्ड आइलाइन और ग्लॉसी मेकअप के साथ पूरा किया था। इस लुक के साथ उन्होंने न्यूड लिपस्टिक लगा रखी थी, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Cannes 2024 urvashi rautela latest look in Cannes film festival unique neckless of urvas
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela


मेसी बन की वजह से लगीं अलग

उर्वशी ने अपने इस लुक को पूरा करने के लिए मेसी बन बनाया हुआ था। आगे की तरफ के बालों को उन्होंने कर्ल करा था, जिस वजह से वो एक दम राजकुमारी लग रहीं थीं। 
 

विज्ञापन
Cannes 2024 urvashi rautela latest look in Cannes film festival unique neckless of urvas
उर्वशी रौतेला - फोटो : instagram-urvashi rautela

नेकलेस ने खींचा ध्यान

वैसे को उनका ये पूरा लुक बेहद खास था, लेकिन उन्होंने अपने इस लुक के साथ जो नेकलेस पहना था, उसने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। ये एक डांसिग फिश की शेप का नेकलेस था, जो देखने में काफी अलग था। उनका ये अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। इसके अलावा उन्होंने उंगलियों में कई अंगूठियां और कलाई में ब्रसलेट पहना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed