फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का फैशन: साड़ी के साथ बेल्ट लगा खुद को करें स्टाइल, लहंगे के साथ भी खूब जंचेगी

Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 07 Jan 2022 11:05 AM IST
विज्ञापन
carry belt with saree or dupatta for indo western look
साड़ी के साथ बेल्ट - फोटो : instagram

बेल्ट को पहले मुख्य रूप से आदमियों की एक्सेसरीज मानी जाती थी। वहीं लड़कियां भी बेल्ट को ज्यादातर वेस्टर्न कपड़ों के साथ लगाती थी। जींस के साथ ही ये स्कर्ट और ड्रेसेज के साथ मैच करती थी। लेकिन इन दिनों ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ बेल्ट पहनने का फैशन तेजी से फैल रहा है। साड़ी के साथ ही इसे लहंगे के दुपट्टे के साथ भी मैच कर एक्ट्रेस पहने नजर आ चुकी हैं। तो अगर आप भी देसी लुक में मॉडर्न टच चाहती हैं तो बेल्ट को कुछ यूं स्टाइल करें। 

carry belt with saree or dupatta for indo western look
साड़ी के साथ बेल्ट - फोटो : instagram

साड़ी के साथ बेल्ट काफी सारी एक्ट्रेस लगाएं नजर आ चुकी हैं। जिसे देखकर आप भी कॉपी कर सकती हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि साड़ी के साथ अगर बेल्ट लगानी है तो इसे कमर के ऊपरी हिस्से पर ही लगाएं। साथ ही लगाते समय ये ध्यान रखें कि जिस जगह पर लगाएं वो वहीं पर टाइट फिटिंग के साथ लगी रहें। नहीं तो बेल्ट अगर ढीली होगी तो वो खिसक कर कमर के निचले हिस्से पर आ जाएगी और सारा शो बिगड़ जाएगा।

carry belt with saree or dupatta for indo western look
साड़ी के साथ बेल्ट - फोटो : instagram

बाजार में अब आपको कई वैराइटी की बेल्ट मिल जाएगी। जिसे कपड़े के हिसाब से मैच करें। जैसे की प्रिंटेड ऑर्गेंजा साड़ी के साथ शाइन करती टाइट बेल्ट लाजवाब लगेगी। वहीं अगर कपड़े में वर्क है को बेल्ट भी लगभग वैसी ही रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन
carry belt with saree or dupatta for indo western look
लहंगे के साथ बेल्ट - फोटो : instagram/katrinakaif

लहंगे के दुपट्टे के साथ बेल्ट को पहनने की सोच रही हैं तो दुपट्टा प्लेन हो तो ही बेल्ट जंचेगी। अगर हैवी वर्क वाला दुपट्टा है तो इसके साथ बेल्ट का मैच कम जंचेगा। वहीं कोशिश करें कि बेल्ट पर बना वर्क लहंगे के साथ मैच करें। जिससे कि वो देखने में खूबसूरत लगे। 

विज्ञापन
carry belt with saree or dupatta for indo western look
लहंगे के साथ बेल्ट - फोटो : instagram

आप चाहें तो लहंगे के साथ बेल्ट को कमरबंद की तरह भी लगा सकती हैं। इस तरह लगाने पर भी बेल्ट का लुक काफी खूबसूरत नजर आता है। तो अपने देसी लुक को स्टाइलिश लुक देने के लिए आप भी बाजार से मैचिंग की बेल्ट ले सकती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed