फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chaitra Navratri 2023 : नवरात्रि की पूजा के लिए ऐसे करें मेकअप, दिखेंगी सबसे खूबसूरत

Sat, 25 Mar 2023 09:16 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 25 Mar 2023 09:16 AM IST
सार

 अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें ये समझ नहीं आता कि किस तरह का मेकअप आप दुर्गा पूजा में जाने के लिए कर सकती हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 : Makeup Tips To Looks Stunning In Navratri Puja News In Hindi
नवरात्रि 2023 - फोटो : instagram

Chaitra Navratri 2023 : त्योहारों का सीजन आते ही इसकी धूम घरों में दिखाई देने लगती है। लोग अपने-अपने घरों को सजाते हैं, पूजा की तैयारियां करते हैं। बाजार में लोग खरीददारी में जुट जाते हैं। आज-कल लोग बाजारों में नवरात्रि की तैयारियों में जुटे हुए हैं।



नवरात्रि में होने वाली दुर्गा पूजा में महिलाओं के लिए श्रृंगार का काफी ज्यादा महत्व होता है। माता रानी को भी लोग श्रृंगार की सामग्री चढ़ाते हैं। यही वजह है कि महिलाएं मां दुर्गा की पूजा में जाते समय खुद के श्रृंगार का काफी ध्यान रखती हैं। महिलाएं पूजा में जाने के लिए पहले से ही अपने आउटफिट और मेकअप का चयन करके रख लेती हैं।

अगर आप उन महिलाओं में से हैं जिन्हें ये समझ नहीं आता कि किस तरह का मेकअप आप दुर्गा पूजा में जाने के लिए कर सकती हैं तो इसमें हम आपकी मदद कर सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ ऐसे मेकअप टिप्स बताएंगे, जिन्हें इस्तेमाल करके आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी। 

Chaitra Navratri 2023 : Makeup Tips To Looks Stunning In Navratri Puja News In Hindi
कर सकती हैं ग्लॉसी मेकअप - फोटो : istock

कर सकती हैं ग्लॉसी मेकअप

अगर आप दुर्गा पूजा के लिए हल्के रंग का आउटफिट कैरी करने का सोच रहीं हैं तो डार्क मेकअप बिल्कुल ना करें। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप ग्लॉसी मेकअप का इस्तेमाल कर सकती हैं 

Chaitra Navratri 2023 : Makeup Tips To Looks Stunning In Navratri Puja News In Hindi
न्यूड मेकअप है बेस्ट ऑप्शन - फोटो : instagram

न्यूड मेकअप है बेस्ट ऑप्शन

अगर आप मेकअप करने की ज्यादा शौकीन नहीं हैं तो न्यूड मेकअप आपके लिए एक बेहतर ऑप्शन है। अपनी स्किन टोन के हिसाब से न्यूड शेड का चयन करके आप खुद को क्लासी दिखा सकती हैं। न्यूड में कई तरह के शेड्स आते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 : Makeup Tips To Looks Stunning In Navratri Puja News In Hindi
मेकअप में शामिल कर सकती हैं लाल रंग - फोटो : instagram

मेकअप में शामिल कर सकती हैं लाल रंग

दुर्गा माता की पूजा में लाल रंग का काफी इस्तेमाल होता है। इसलिए आप तैयार होते वक्त अपने मेकअप में लाल रंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप लाल लिपस्टिक लगा रहीं हैं तो बाकी मेकअप ब्राउन रंग का रखें। इससे आपकी लिपस्टिक का शेड बेहद प्यारा लगेगा। मेकअप कंप्लीट करने के लिए आप लाल बिंदी लगा सकती हैं। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri 2023 : Makeup Tips To Looks Stunning In Navratri Puja News In Hindi
ना करें बेहद डार्क मेकअप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ना करें बेहद डार्क मेकअप

मेकअप करते समय इस बात का खास ध्यान करें कि ये ज्यादा डार्क ना हों। पूजा के समय डार्क मेकअप में आप खुद ही असहज महसूस करेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed