फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट से करें गर्मियों की शॉपिंग, महज 10 रुपए में मिलेंगे स्टाइलिश टॉप

Sat, 04 May 2019 04:40 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sat, 04 May 2019 04:40 PM IST
विज्ञापन
cheap and best market for street shopping in delhi
winter shopping - फोटो : instagram

शॉपिंग एक ऐसी चीज है जिससे लड़कियों का कभी जी नहीं भरता। अगर आप भी गर्मियों के कपड़ों की खरीददारी करना चाहती हैं और यह सोचकर परेशान हैं कि कैसे बजट में अच्छी शॉपिंग की जाए तो आपकी यह टेंशन हम थोड़ी कम कर देते हैं। आज हम आपको बताने जा रहे है एक ऐसी जगह जहां से आप सिर्फ किफायती शॉपिंग ही नहीं बल्कि सस्ते भाव में लेटेस्ट और ट्रेंडी कपड़े खरीद सकेंगे।

cheap and best market for street shopping in delhi
winter shopping delhi market - फोटो : facebook

अगर आप स्टाइलिश और ट्रेंडी कपड़े बेहद ही किफायती दाम में शॉपिंग करना चाहते हैं तो आप दिल्ली की सरोजिनी नगर मार्केट जा सकते हैं। यहां आपको जींस, टॉप, स्कर्ट से लेकर प्लाजो पैंट्स तक बहुत कम दामों में आराम से मिल जाएंगे। लड़कियों की फेवरेट इस मार्केट में आप पहले भी कई बार गए होंगे और शॉपिंग भी कर चुके होंगे, लेकिन अब हम आपको बताएंगे यहां आपको दस रुपए से लेकर 50 रुपए में कपड़े कहां और कैसे मिलेंगे।

cheap and best market for street shopping in delhi
sarojini nagar

आप सभी को मालूम होगा कि सोमवार के दिन सरोजिनी मार्केट बंद होती है, लेकिन ऐसा नहीं है। यहां खरीददारी के लिए सोमवार का दिन ही सबसे बेस्ट है। इस दिन यहां ज्यादातर दुकानदार अपना पुराना स्टॉक सस्ते से सस्ते दामों पर निकालते हैं। इसमें अच्छी टी-शर्ट और ड्रेसेज आपको 10 रुपए से शुरू होकर 50 रुपए तक में आराम से मिल जाएंगे। क्वालिटी के हिसाब से दामों में अंतर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
cheap and best market for street shopping in delhi
sarojini nagar

इस बारे में वहां मौजूद कुछ लड़कियों से हमने बात की। नेहा ने हमें बताया उसने 100 रुपए में 4 टी-शर्ट खरीदी और वह यहां शॉपिन्ग करके बहुत खुश है। वहीं, एक और खरीदार प्राची बताती हैं कि उसने भी 20-20 रुपए के 4 ट्राउजर खरीदे हैं।

विज्ञापन
cheap and best market for street shopping in delhi
sarojini nagar

यह मार्केट सिर्फ फैशनेबल कपड़ो के लिए ही नहीं घर के डेकॉरेशन का सामान और एक्सेसरीज के लिए भी अच्छी है। आप चाहें तो इस मार्केट के अलावा चांदनी चौक, जनपद, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, करोल बाग और शहादरा के बाजार भी शॉपिंग करने जा सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed