फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhath Puja 2021: छठ पूजा में महिलाएं और पुरुष पहनें ये ड्रेस, पारंपरिक के साथ मिलेगा माॅडर्न लुक

Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 10 Nov 2021 12:20 PM IST
विज्ञापन
chhath puja 2021 women and men wear traditional and stylish dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : Istock

छठ पूजा यूपी बिहार का बड़ा पर्व है। हालांकि अब पूरे देश में ही छठ पूजा का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाता है। ऐसे में चार दिन तक मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर महिलाएं और पुरुष दोनों ही उत्सुक रहते हैं। इस पावन पर्व में सभी महिलाएं खूबसूरत दिखना चाहती हैं। इसके लिए वह अपनी बेस्ट साड़ियों से लेकर ट्रेंडी ज्वेलरी और परफेक्ट मेकअप कैरी करती हैं। लड़के भी छठ पूजा में अपने पारंपरिक कपड़े वॉर्डरोब से निकालते हैं। छठ पूजा में ट्रेडिशनल कपड़े अधिक उपयुक्त होते हैं। इस छठ पूजा में खास दिखने के लिए पारंपरिक कपड़ों का चयन करें। चार दिन के छठ पूजा में लड़के और लड़कियां ऐसे कपड़े पहन सकते हैं, जो उन्हें पारंपरिक लुक देने के साथ ही मॉडर्न टच भी दें। चलिए जानते हैं छठ पूजा में ट्रेडिशनल और स्टाइलिश लुक के लिए लड़के और लड़कियों को किस तरह के ड्रेस पहननने चाहिए। 

chhath puja 2021 women and men wear traditional and stylish dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/balanvidya

महिलाएं पहनें इस तरह के कपड़े

-छठ पूजा में महिलाएं साड़ी पहनें। 

-महिलाएं बनारसी साड़ी, हल्की एंब्रायडरी वाली साडी पहन सकती हैं। 

-आर्गेंजा शिफोन की साड़ी भी इस मौके पर अच्छी लगेगी। ये हल्की होने के साथ ही स्टाइलिश लुक देती हैं। 

chhath puja 2021 women and men wear traditional and stylish dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/kanganaranaut

-महिलाएं छठ पूजा में लाल, नारंगी, नीली, गुलाबी और हरे रंग की साड़ी पहन सकती हैं। ये रंग उपयुक्त भी होते हैं और शुभ भी।

-मोटे बाॅर्डर की साड़ी इस मौके पर अच्छी लगेगी। 

-अधिक स्टाइलिश दिखने के लिए रफल साड़ी कैरी कर सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chhath puja 2021 women and men wear traditional and stylish dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : istock

पुरुष पहनें ये कपड़े

छठ पूजा में पुरूष भी शामिल होते हैं। अरग देते हैं। ऐसे में वह भी पारंपरिक कपड़े पहनें।

-लड़के साधारण कुर्ते पर एंब्राडडरी वाली हाफ जैकेट कैरी कर सकते हैं।

-पुरुष प्रिंटेड या कढ़ाई वाले कुर्ता पहन सकते हैं।
 

विज्ञापन
chhath puja 2021 women and men wear traditional and stylish dresses on chhath festival
छठ पूजा 2021 पारंपरिक ड्रेस - फोटो : instagram/kartikaaryan

-इन दिनों पुरुषों के बीच फ्लोरल प्रिंट कुर्ता या जैकेट ट्रेंड में है। लड़के छठ पूजा में ये पहन सकते हैं।

-शाॅर्ट कुर्ता के साथ ट्राउजर कैरी कर सकते हैं। 

-लड़के अपने किसी भी साधारण कुर्ते के साथ लहरिया प्रिंट दुपट्टा कैरी कर सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed