फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deep Neckline Style Guide: डीप नेकलाइन पहनते समय ये 5 बातें रखें ध्यान, नहीं होंगी 'ऊप्स मूमेंट' की शिकार

Mon, 15 Sep 2025 01:23 PM IST
श्रुति गौड़ कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला
कन्वर्जेन्स डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 15 Sep 2025 01:23 PM IST
सार

Deep Neckline Style Guide: अगर आप पहली बार डीप नेक का ड्रेस या फिर ब्लाउज कैरी करना चाहती हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। 

विज्ञापन
deep neckline style guide tips to wear deep neck dress in hindi
लो कट नेक की ड्रेस और ब्लाउज पहनते समय किन बातों का ध्यान रखें - फोटो : instagram
Deep Neckline Style Guide: अगर आप पहली बार डीप नेक ड्रेस या ब्लाउज पहनने की सोच रही हैं तो ये कदम आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। सही तरीकों और टिप्स को अपनाकर आप इस लुक को बेहद क्लासी और आकर्षक बना सकती हैं।


 कई बार गलत फैशन च्वॉइस या फिटिंग की वजह से डीप नेक ड्रेस पहनना असुविधाजनक या असहज लग सकता है। इसलिए, शुरुआत में कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है ताकि आप खुद को आरामदायक महसूस करें और आपका लुक भी परफेक्ट लगे। 

इस लेख में हम आपको पांच आसान और कारगर टिप्स देंगे, जो पहली बार डीप नेक ड्रेस या ब्लाउज पहनने वाली हर लड़की के लिए मददगार साबित होंगी। 
deep neckline style guide tips to wear deep neck dress in hindi
सही इनरवियर चुनें - फोटो : instagram
सही इनरवियर चुनें

ये सबसे अहम प्वाइंट हैं। लो नेक पहनते समय आपका इनरवियर ऐसा होना चाहिए, जो बार-बार निकलकर आपको परेशान न करे। इस दौरान आप डीप नेक ब्रा, प्लंज ब्रा या सिलिकॉन ब्रा का इस्तेमाल करें ताकि स्ट्रैप बाहर न दिखे और लुक साफ-सुथरा लगे। स्ट्रैप जब बाहर दिखती है तो उसे बार-बार ठीक करने में आपको उलझन हो सकती है।
 
 
deep neckline style guide tips to wear deep neck dress in hindi
फिटिंग का खास ध्यान रखें - फोटो : instagram
फिटिंग का खास ध्यान रखें 

लो नेक तभी परफेक्ट लगता है, जब इसकी फिटिंग अच्छी हो। गलत फिटिंग की ड्रेस और ब्लाउज आपको असमहज कर सकते हैं। खासतौर पर आगे की साइड से अगर ये ढीला होगा, तो आपको उठनेृबैठने तक में दिक्कत दे सकता है। इसलिए इसकी सही फिटिंग का ध्यान रखें।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन
deep neckline style guide tips to wear deep neck dress in hindi
फैशन टेप का करें इस्तेमाल - फोटो : Adobe stock
फैशन टेप का करें इस्तेमाल

अपनी लो नेक ड्रेस को परफेक्ट बनाने के लिए फैशन टेप का इस्तेमाल करें। ड्रेस को स्किन पर सेट करने के लिए फैशन टेप बहुत कारगर होता है। इससे ड्रेस जगह पर बनी रहती है और कोई 'उप्स मोमेंट' नहीं होता। ये उस मौके पर भी काम आती है जब आपकी ड्रेस हल्की ढीली हो। 

 
विज्ञापन
deep neckline style guide tips to wear deep neck dress in hindi
स्किन का ध्यान रखें - फोटो : Adobe stock
स्किन का ध्यान रखें 

लो नेक ब्लाउज या ड्रेस कैरी कर रही हैं तो नेक और चेस्ट एरिया की स्किन को भी फेस की तरह क्लीन और मॉइस्चराइज करें ताकि ड्रेस के साथ ग्लो नजर आए। ध्यान रखें आपकी स्किन रूखी तो कतई नहीं दिखनी चाहिए। इससे आपका लुक खराब दिखेगा। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed