{"_id":"606813988ebc3ed4be2dcb41","slug":"deepika-padukone-shares-pic-in-blue-dress-show-gorgeous-style-in-summer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Blue Dress में दीपिका पादुकोण लगीं इतनी हसीन कि फैंस ने कह दी ये बात","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
Blue Dress में दीपिका पादुकोण लगीं इतनी हसीन कि फैंस ने कह दी ये बात
दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम पर नए सिरे से खूबसूरत तस्वीरें साझा कर रही हैं। जिसमे उनका स्टाइलिश लुक फैंस को दीवाना बना रहा है। अभी हाल ही में दीपिका ने सोशल मीडिया पर नीले रंग की ड्रेस में तस्वीर शेयर की तो उनकी स्टाइल देख फैंस के मुंह से बस तारीफ ही निकली।
2 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका ने नीले रंग की बॉडीकॉन ड्रेस में तस्वीर साझा की है। जिसके साथ कैप्शन में लिखा है इट्स समर ऑलरेडी। वहीं इस तस्वीर में हमेशा की तरह ही स्टाइलिश और फिट नजर आ रही हैं। जिसे देख फैंस का दीवाना होना तो बनता है। स्काई ब्लू कलर की ड्रेस के साथ वो नीले रंग के ट्रेंच कोट में रेडी हैं। वहीं इस ब्लेजर के मैचिंग की नीले रंग की उन्होंने हाई हील्स पहन रखी है।
3 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
उनका ये समर लुक लोगों को दीवाना बना रहा है। एक फैंस ने तो लिखा है मैं पिघल गया। वहीं दीपिका ने इस गॉर्जियस लुक के साथ लो मेसी बन बना रखा है। जो उनकी स्टाइल में पूरी तरह से चार चांद लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
दीपिका की इस तस्वीर पर ना केवल फैंस कमेंट कर रहे हैं बल्कि इसे 16 लाख से ज्यादा लाइक्स भी मिल चुके हैं। बता दें कि दीपिका ने नए साल के मौके पर अपनी सारे इंस्टाग्राम पोस्ट को डिलीट कर दिया था। जिसके बाद से ही फैंस उनकी ऐसी खूबसूरत और स्टाइलिश तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
ऐसे में दीपिका भी अपने फैंस को नाराज नहीं कर रहीं और हर बार अलग अंदाज में नजर आ रही हैं। पिछले दिनों होली के मौके पर फैंस को हैप्पी होली की शुभकामना देने के लिए उनका देसी लुक भी काफी खूबसूरत नजर आ रहा था। जिसमे वो गोल्डन मस्टर्ड कलर के मखमली सलवार कुर्ते में रेडी थीं। दीपिका का ये खास वेलवेट का कुर्ता डिजाइनर सब्यसाची के कलेक्शन में से एक था। जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिल था।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।