Hindi News
›
Photo Gallery
›
Fashion
›
dhanashree verma beautiful bride in designer tarun tahiliani lehenga tie the knot with yuzvendra chahal
{"_id":"5fe2dcefe08a2c051c3d866f","slug":"dhanashree-verma-beautiful-bride-in-designer-tarun-tahiliani-lehenga-tie-the-knot-with-yuzvendra-chahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस मशहूर डिजाइनर के लहंगे में दुल्हन बनीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Fashion","title_hn":"फैशन","slug":"fashion"}}
इस मशहूर डिजाइनर के लहंगे में दुल्हन बनीं क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की मंगेतर, देखें तस्वीरें
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल मंगेतर धनश्री वर्मा के साथ शादी के बंधन में बंध गए। शादी की इन तस्वीरों को खुद धनश्री ने सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ साझा किया। जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता लग गया है। लॉकडाउन के समय में धनश्री और युजवेंद्र ने बहुत ही निजी समारोह में सगाई की थी। जिसका आयोजन घर पर ही रखा गया था। जबकि शादी का आयोजन गुरुग्राम में हुआ है। दुल्हन बनीं धनश्री लाल जोड़े में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं उनका लहंगा भी बेहद खास था।
2 of 5
dhanshree
- फोटो : instagram
पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर धनश्री लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं। धनश्री ने लाल रंग का लहंगा पहना था। जिसके ऊपर गोल्डन कलर की एंब्रायडरी की गई थी। वहीं माथपट्टी के साथ कॉपर नेकपीस लुक को आकर्षक बना रहा था। धनश्री का ये लहंगा मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी का डिजाइन किया हुआ था।
3 of 5
dhanshree
- फोटो : instagram
लाल रंग के इस लहंगे पर गोल्डन वर्क किया गया था। जो कि तरुण तहिलियानी के खास कलेक्शन से लिया गया था। वहीं इस खूबसूरत लहंगे को धनश्री ने हाफ स्लीव ब्लाउज के साथ कमर पर बेल्ट के साथ मैच किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं बात करें मेकअप की धनश्री लाल लिपस्टिक और मैट ग्लॉसी मेकअप के साथ काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं युजवेंद्र सफेद शेरवानी के साथ लाल पगड़ी और लाल दुपट्टा लिए नजर आए। जिसमें दोनो की जोड़ी कमाल दिख रही थी। धनश्री पेशे से डांसर, यूट्यूबर और कोरियोग्राफर हैं। धनश्री अक्सर अपने डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर करती हैं। जिसकी वजह से उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 5
धनश्री वर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि धनश्री ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की है। वो एक डेंटिस्ट हैं लेकिन इसे उन्होने पेशे के रूप में नहीं अपनाया है। धनश्री ने अपनी एक डांस कंपनी बना रखी है। जिसमे वो अपने डांस वीडियो बनाती हैं। वैसे तो धनश्री की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है लेकिन युजवेंद्र से सगाई के बाद उनके प्रशंसकों की संख्या में खूब इजाफा हुआ है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।