दीया मिर्जा 15 फरवरी को अपने ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी के बंधन में बंध गईं। घर में हुए सादे और छोटे समारोह में केवल करीबी रिश्तेदारों को ही बुलाया गया था। वहीं शादी के फेरों के बाद दीया मीडिया के सामने आकर पोज भी देती दिखीं। इसके साथ ही दीया और वैभव की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमे लाल जोड़े में दुल्हन बनीं दीया बेहद प्यारी लग रही हैं।
दीया मिर्जा ने अपनी शादी के जोड़े के लिए किया इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को कॉपी और पहन ली सिल्क की साड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीया मिर्जा ने अपनी दूसरी शादी के लिए लाल रंग की बनारसी सिल्क साड़ी का चुनाव किया था। जो कि रॉ मैंगो ब्रांड की थी। गोल्डन जरी के वर्क वाली इस बनारसी साड़ी के साथ ही दीया ने हैवी नेकपीस और मांगटीका भी पहन रखा था। हरे रंग के कुंदन से सजे इस ज्वैलरी की खासियत इसके झुमके थे जो बेहद हैवी थे। वहीं बात करें मेकअप की तो स्टेटमेंट आईब्रो, पिंक लिप्स और आईलाइनर, काजल से भरी आंखों के साथ दीया ने बालों में बने जुड़े को गजरे से ढंक रखा था। जो दुल्हन वाले श्रंगार में चार चांद लगा रहा था।
माथे पर बिंदी के साथ दीया का लुक बेहद खूबसूरत दिख रहा था। जिसे दीया ने शादी के लिए लाल रंग की चुनरी के साथ पूरा किया था। जिससे कि दुल्हन वाला लुक अधूरा ना रह जाए। वहीं बात करें उनके पति वैभव रेखी की तो वो सफेद रंग के कुर्ते पायजामे में थे। जिसे नेहरू जैकेट के साथ कंप्लीट लुक दिया गया था। चिकनकारी वाले इस कुर्ते को मशहूर इंडियन फैशन डिजाइनर राघवेंद्र राठौर के खास कलेक्शन में से चुना गया था। जिसे उन्होंने पीली पगड़ी के साथ पूरा किया था।
वैसे बता दें कि ज्यादातर बॉलीवुड एक्ट्रेस अपनी शादी के लिए भारी-भरकम लहंगे का चुनाव करती हैं। लेकिन दीया ने अपनी दूसरी शादी के लिए काफी सादगी भरा लाल जोड़ा चुना था। इस लाल रंग की सिल्क की साड़ी को दीया से पहले दीपिका पादुकोण पहने नजर आ चुकी हैं। दिवाली के खास मौके पर बधाई देने के लिए रणवीर सिंह ने पोस्ट डाली थी।
जिसमे दीपिका ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहन रखी है। लाल और गोल्डन रंग की सिल्क की साड़ी के साथ दीपिका कानों में कुंदन के टॉप्स और मरून रंग की लिपस्टिक के साथ बालों में मेसी बन बनाएं पोज दे रही हैं। जिसके साथ रणवीर सिंह मस्टर्ड पीले रंग के कुर्ते में तैयार हैं। इस तस्वीर को शेयर कर रणवीर ने फैंस को दिवाली की बधाई दी थी।