फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड ने रॉयल वेडिंग में ईशा का करोड़ों का हार पहना था? तस्वीरें आई सामने

Sun, 05 May 2019 01:03 PM IST
मोना नारंग फैशन डेस्क, अमर उजाला
फैशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 05 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Did Radhika Merchant wear Isha Ambani necklace to Akash and Shloka wedding
esha ambani radhika merchant

आकाश अंबानी की शादी हो या ईशा अंबानी की एक चेहरा ऐसा है जो अंबानी परिवार के हर फंक्शन में नजर आता है। हम बात कर रहे हैं राधिका मर्चेंट की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राधिका मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की गर्लफ्रेंड हैं। अनंत के साथ-साथ वह अंबानी परिवार के हर शख्स से खास बांड शेयर करती हैं। अंबानी परिवार से नजदीकी के कारण तो वह सुर्खियों में रहती ही हैं। इसके साथ ही वह अपने जबरदस्त फैशन सेंस को लेकर भी चर्चा का विषय बनी रहती हैं। 

Did Radhika Merchant wear Isha Ambani necklace to Akash and Shloka wedding
Radhika Merchant and Isha Ambani - फोटो : file photo

आकाश और श्लोका की शादी में भी राधिका का लुक हर किसी को पसंद आया था। उन्होंने ऑरेंज कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस लहंगे के साथ राधिका ने खूबसूरत नेकलेस पहना था, जिसकी चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है।

Did Radhika Merchant wear Isha Ambani necklace to Akash and Shloka wedding
radhika merchant

सोशल मीडिया पर राधिका की इस तस्वीर के साथ ईशा की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ईशा ने बिल्कुल वैसा नेकपीस पहना हुआ है। ईशा की यह तस्वीर साल 2018 की गणेश पूजा की है। इस तस्वीर में ईशा लहंगे के साथ डायमंड का नेकपीस पहने हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Did Radhika Merchant wear Isha Ambani necklace to Akash and Shloka wedding
Radhika Merchant and Isha Ambani - फोटो : file photo

ईशा अंबानी का यह नेकपीस और राधिका मर्चेंट का नेकपीस एक सा है। वायरल हो रही इन तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि राधिका ने आकाश की शादी में ईशा की ज्वेलरी पहनी है। 

विज्ञापन
Did Radhika Merchant wear Isha Ambani necklace to Akash and Shloka wedding
radhika merchant

बता दें, राधिका बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। वीरेन Encore Healthcare के सीईओ और वाइस चेयरमैन हैं। राधिका ने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट किया। इसके बाद वो भारत आ गईं और साल 2017 में Isprava में सेल्स एग्जिक्यूटिव के तौर पर काम करने लगीं। राधिका मर्चेंट ने केडार कंसलटेंट, देसाई एंड दिवानजी और इंडिया फर्स्ट जैसी कंपनियों के साथ भी काम किया है। राधिका ने अपनी एक फर्म भी शुरू की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed